राहुल के बाद प्रियंका गांधी भी हिरासत में..

After Rahul, Priyanka Gandhi is also in custody.

नई दिल्ली: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच एआईसीसी मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जमा हो गए। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और Priyanka Gandhi वाड्रा को हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस के कई सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठ गए हैं। दरअसल, राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ संसद भवन तक मार्च निकाल रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया और राहुल गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 वर्षों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा देश में आज लोकतंत्र नहीं है।

After Rahul, Priyanka Gandhi is also in custody.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज देश में सिर्फ 04 लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं लेकिन हमें जेल में डाल दिया जाता है। हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 वर्षों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा देश में आज लोकतंत्र नहीं है।

पहले सरकार की संस्थाएं निष्पक्ष हुआ करती थीं

राहुल गांधी ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तब केंद्रीय एजेंसियां और अन्य संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्ष होती थीं। लेकिन बीजेपी सरकार ने सभी एजेंसियों और संस्थाओं को अपने कब्जे में कर रखा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं जितना सच बोलता जाऊंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा। पर मैं अपना काम करूंगा, महंगाई पर बात करूंगा, बेरोजगारी पर बात करूंगा। जितना इन सबके खिलाफ बोलूंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा। आपको बता दूं कि ये कार्रवाई हमारे लिए ही नहीं है। आजकल ये सभी के साथ है, जो भी सरकार मुंह खोलता है उसे केंद्रीय एजेंसियों से डराया जाता है। ये बात लोगों को अभी समझ नहीं आ रही है लेकिन एक दिन जरूर समझ आएगी।

मेरे परिवार ने देश के लिए जान दी है’

राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग गांधी परिवार पर हमले क्यों करते हैं? क्योंकि, गांधी परिवार एक विचारधारा के लिए लड़ता है। देश में हिंदू-मुसलमान को बांटा जाता है, तब हमें दर्द होता है। महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, तब हमें दर्द होता है। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई सौहार्द बनाने के लिए है। मेरे परिवार ने इसके लिए जान दी है।

मुझे पूरा ढांचा दे दो, फिर मैं बताता हूं’

राहुल गांधी ने कहा कि जर्मनी की सभी संस्थाएं हिटलर के हाथ में थीं। वह भी चुनाव जीतता था। आज हिंदुस्तान की सभी संस्थाए RSS के हाथ में है। मुझे पूरा ढांचा दे दो, फिर मैं बताता हूं। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं। हम हिंदुस्तान के पूरे इंफ्रास्ट्रक्टर से लड़ रहे हैं।

‘वित्तमंत्री को महंगाई समझ में नहीं आ रही’

राहुल गांधी ने आगे कहा कि आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी भारत में है। पेट्रोल-डीजल से लेकर हर चीज के दाम बढ़े हुए हैं पर वित्त मंत्री को महंगाई के एक आंकड़े दिख ही नहीं रहे हैं। किसी भी गांव या शहर में जाकर देख लीजिए, लोग बता देंगे महंगाई कहां है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि वित्तमंत्री जिस मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल की बात कर रही हैं, वह कुछ और है। मुझे नहीं लगता कि वित्त मंत्री को भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में कोई जानकारी है या फिर वह एक मुखपत्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *