नौसेना भर्ती के लिए ‘अग्निपथ’: 3 दिन में 10 हजार महिलाओं ने किया रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई से शुरू

Agneepath of women in Navy

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना का पोर्टल खुलने के 3 दिनों के भीतर लगभग 10 हजार महिलाओं ने अग्निवीर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हैं। इंडियन नेवी ने 01 जुलाई को Agneepath भर्ती योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। यह पहला मौका हैं, जब भारतीय नौसेना महिलाओं को नौ सैनिकों के रूप में भर्ती करने जा रही हैं। इन्हें ऑपरेशनल रिक्वॉयरमेंट्स के अनुसार युद्धपोतों पर भी तैनात किया जाएगा।

भारतीय नौसेना ने 01 जुलाई से केवल रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू किया हैं। इसके बाद भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से 30 जुलाई तक शुरू करेगी।

21 नवंबर से शुरू होगी ट्रेनिंग:

नौसेना 21 नवंबर को भारतीय नौसेना के नाविकों के लिए प्रमुख बेसिक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट आईएनएस चिल्का में व्यवस्था कर रही हैं। जहां महिला नाविकों की ट्रेनिंग की भी सुविधा होगी। नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक नौसेना में अग्निपथ योजना जेंडर बायस्ड होगी। मौजूदा वक्त में 30 महिला अधिकारी बोर्ड फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर सेलिंग कर रही हैं।

5 जुलाई को बंद हो जाएगा भारतीय नौसेना में रजिस्ट्रेशन:

भारतीय नौसेना ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत 29 जून तक 2,01,648 आवेदन मिले। रजिस्ट्रेशन 05 जुलाई 2022 को बंद हो जाएगा। एयरफोर्स की ओर से बताया गया कि स्कीम के तहत 24 जून से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हुई थी। 26 जून तक यानी सिर्फ 03 दिनों में 56,960 आवेदन मिले, वहीं 27 जून तक 94,281 आवेदन प्राप्त हुए।

1990 से सेना में शुरू हुई महिलाओं की भर्ती:

महिलाओं को भारत के 14 लाख की संख्या वाले मजबूत सैन्य बल में सशस्त्र बल साल 1990 के दशक से शामिल किया जा रहा हैं लेकिन केवल अधिकारी रैंक पर। भारतीय सेना द्वारा पहली बार अन्य रैंकों में महिलाओं की भर्ती का यह बदलाव 2019-20 में शुरू किया गया था। इसके परिणामस्वरूप, 100 महिला जवान वर्तमान में कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस (सीएमपी) हैं।

तीनों सेनाओं में अग्निवीर आवेदन की लास्ट डेट्स:

भारतीय वायु सेना 5 जुलाई को अग्निवीरों के रजिस्ट्रेशन को बंद कर देगी। जबकि नौसेना के लिए अग्निवीरों के 01 जुलाई से केवल रजिस्ट्रेशन शुरू किया हैं, 15 जुलाई से विस्तृत आवेदन किए जा सकेंगे। भारतीय थल सेना में 01 जुलाई से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन कब तक चलेंगे इस बारे में अभी आखिरी तारीख की घोषणा नहीं की गई हैं। हालांकि, अगस्त 2022 में आर्मी भर्ती रैली शुरू कर देगी। वहीं, एंट्रेंस एग्जाम का पहला बैच 16 अक्टूबर और 13 नवंबर से और दूसरा बैच जनवरी 2023 को होगा।

14 जून को हुई थी अग्निपथ योजना की घोषणा:

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 जून को तीनों सेना प्रमुखों की मौजूदगी में अग्निपथ योजना में साढ़े 17 साल से 21 साल की उम्र के युवाओं की सशस्त्र सेवाओं में भर्ती की घोषणा की थी। इन अग्निवीरों की सेवा केवल चार साल तक रहेगी। उनमें से 25 प्रतिशत का कार्यकाल 15 साल किए जाने का प्रावधान हैं। हालांकि, बाद में साल 2022 में भर्ती के लिए आयु सीमा को बढ़ाकर 23 साल कर दिया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *