वायुसेना का रेस्क्यू मिशन तेज: हिंडन एयरबेस से 10:15 बजे रोमानिया के लिए दूसरा C-17 भी रवाना, हंगरी-पोलैंड के लिए उड़ान भरने को तैयार दो और विमान

Air Force

गाजियाबाद: यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए भारत सरकार के ‘ऑपरेशन गंगा’ को वायुसेना Air Force ने रफ्तार दे दी हैं। सुबह करीब चार बजे भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर (मालवाहक विमान) गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से रोमानिया के लिए रवाना हो गया। इसके बाद वायुसेना की फ्लाइट सी-2522 ने रोमानिया के लिए 10:15 मिनट पर उड़ान भरी हैं। 4900 किलोमीटर की दूरी तय कर लगभग साढ़े पांच घंटे में यह रोमानिया पहुंचेगा।

कुछ ही देर में तीसरा और फिर चौथा विमान हंगरी-पोलैंड के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। सभी विमानों में एनडीआरएफ की तरफ से राहत सामग्री भी रखवाई गई हैं। इसमें खाने-पीने की चीजों के अलावा कंबल आदि भी शामिल हैं।

Air Force

बताते चलें कि अमेरिका ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से 823 लोगों को C-17 ग्लोबमास्टर विमान से रेस्क्यू किया था। भारत सरकार ने भी इस विमान को इसीलिए इस्तेमाल करने का फैसला लिया, ताकि बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स घर वापस आ सकें। बुधवार देर शाम तक बड़ी संख्या में भारतीय छात्र भारत वापस आ जाएंगे। वैसे, इसमें आने वाले छात्रों की सही संख्या तो शाम को ही पता चलेगी।

इसे भी पढ़े: ऑपरेशन गंगा: 182 भारतीयों को लेकर जल्द मुंबई पहुंचेगी 7वीं फ्लाइट, आज ही दो और फ्लाइट से 434 लोगों की होगी वापसी

‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना को भी शामिल होने का निर्देश दिया था। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर C-17 ग्लोबमास्टर विमान को स्टैंडबाय पर रखा गया हैं और वह कभी भी उड़ान भर सकता हैं। बाद में 1 मार्च की रात भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने इस पर मुहर लगा दी कि बुधवार सुबह 4 बजे C-17 ग्लोबमास्टर हिंडन एयरबेस से रोमानिया के लिए उड़ान भर रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *