विंटर ओलिंपिक के बारे में जानिए सब कुछ: चीन में पहली बार आयोजन, बीजिंग समर और विंटर गेम्स दोनों होस्ट करने वाला पहला शहर बना

Beijing Winter Olympics

बीजिंग: चीन की राजधानी बीजिंग Beijing में 4 फरवरी को 24वें विंटर ओलिंपिक Winter Olympics गेम्स का आगाज हो रहा हैं। विंटर ओलिंपिक ऐसा मेगा इवेंट हैं जिसमें शामिल सभी खेल बर्फ पर खेले जाते हैं। 20 फरवरी तक चलने वाले इस इवेंट में चीन, अमेरिका, भारत सहित 91 देश शिरकत कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपके साथ विंटर ओलिंपिक से जुड़े 8 ऐसे फैक्ट्स शेयर कर रहे हैं जो आपके नॉलेज में इजाफा करेंगे और साथ ही इस इवेंट का लुत्फ उठाने में मददगार भी साबित हो सकते हैं।

फैक्ट-1: पहले विंटर ओलिंपिक गेम्स कब आयोजित हुए:

विंटर गेम्स भी ओलिंपिक मूवमेंट का हिस्सा हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति हर चार साल पर इसका आयोजन करती हैं। पहली बार 1924 में फ्रांस के शहर चामोनिक्स में विंटर ओलिंपिक को होस्ट किया गया। 1924 से 1992 तक विंटर ओलिंपिक का आयोजन उसी साल होता था, जिस साल समर ओलिंपिक होते थे। इसके बाद दोनों मेगा इवेंट को दो-दो साल के गैप पर आयोजित किया जाने लगा।

फैक्ट-2: कितने खेल, कितने इवेंट:

बीजिंग विंटर ओलिंपिक में 7 खेलों के 109 इवेंट आयोजित होंगे। यानी 109 गोल्ड मेडल के लिए मुकाबले होंगे। 91 देशों के 2871 एथलीट इसमें पार्टिसिपेट कर रहे हैं। इनमें 1581 पुरुष और 1290 महिला एथलीट शामिल हैं।

फैक्ट-3: भारत से कितने एथलीट:

Beijing Winter Olympics

बीजिंग विंटर ओलिंपिक में भारत से सिर्फ एक एथलीट आरिफ खान हिस्सा ले रहे हैं। आरिफ स्लैलोम और जाइंट स्लैलोम स्कीइंग इवेंट्स में भारत को रिप्रजेंट करेंगे। आरिफ विंटर ओलिंपिक के इतिहास में भारत को रिप्रजेंट करने वाले अब तक के 16वें एथलीट बनेंगे।

फैक्ट-4: इस बार विवाद क्यों हैं:

विश्व की दो महाशक्तियां अमेरिका और चीन व्यापार और इंटरनेशनल रिलेशंस के कई मुद्दों पर एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। इसका असर विंटर ओलिंपिक पर भी पड़ा हैं। चीन पहली बार विंटर गेम्स होस्ट कर रहा हैं। अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने चीन में (विशेषकर शिंजियान में) मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों को उठाते हुए ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी में अपने किसी अधिकारी को भेजने से इनकार कर दिया हैं।

अब भारत ने भी इसका डिप्लोमैटिक बायकॉट कर दिया हैं। हालाांकि, भारत के बायकॉट का कारण अलग हैं। पिछले साल गलवान में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। चीन ने इस झड़प में घायल हुए एक सैनिक को फ्लैग बियरर बना दिया हैं। भारत ने चीन पर खेल में राजनीति लाने का आरोप लगाते हुए डिप्लोमैटिक बायकॉट किया हैं।

फैक्ट-5: बीजिंग पहला ऐसा शहर जहां समर और विंटर दोनों ओलिंपिक हुए:

Beijing Winter Olympics

विंटर ओलिंपिक गेम्स की शुरुआत के साथ ही बीजिंग ने अनूठा रिकॉर्ड बना लिया हैं। यह दुनिया का पहला ऐसा शहर बन गया हैं जहां समर और विंटर दोनों ओलिंपिक हुए हैं। 2008 में बीजिंग में समर ओलिंपिक का आयोजन किया गया था।

फैक्ट-6: पिछले तीन ओलिंपिक एशिया में:

समर और विंटर ओलिंपिक मिलाकर यह लगातार तीसरा मौका हैं जब आयोजन एशिया में हो रहा हैं। 2018 विंटर ओलिंपिक का आयोजन प्योंगचैंग (साउथ कोरिया) में हुआ था। 2021 में समर ओलिंपिक गेम्स टोक्यो में हुए। अब चीन विंटर ओलिंपिक की मेजबानी कर रहा हैं।

फैक्ट-7: विंटर ओलिंपिक में सबसे कामयाब देश कौन है:

विंटर ओलिंपिक में नॉर्वे सबसे कामयाब देश हैं। नॉर्वे ने अब तक 132 गोल्ड सहित 368 मेडल जीते हैं। अमेरिका दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिका ने 105 गोल्ड सहित 305 मेडल जीते हैं। 92 गोल्ड सहित 240 मेडल के साथ जर्मनी तीसरे स्थान पर हैं। चीन 17वें स्थान पर हैं। उसने 13 गोल्ड सहित 62 मेडल जीते हैं। नॉर्वे कुल 8 बार विंटर ओलिंपिक का मेडल टॉपर रहा हैं। सोवियत संघ ने 7 बार यह उपलब्धि हासिल की हैं। अमेरिका सिर्फ 1 बार टेबल टॉपर रहा हैं।

इसे भी पढ़े: आज से शुरू होगा अंडर-19 वर्ल्ड कप का महासंग्राम: अंडर-19 वर्ल्ड कप के बारे में जानिए सब कुछ, 16 देशों की टीमें खेलेंगी 48 मुकाबले

फैक्ट-8: विंटर ओलिंपिक कहां देख सकते हैं:

भारत में विंटर ओलिंपिक का लुत्फ सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठाया जा सकता हैं। साथ ही सोनी लिव एप पर भी आप ये खेल देख सकते हैं। ओपनिंग सेरेमनी भारतीय टाइमिंग के अनुसार 4 फरवरी को शाम 5:30 बजे से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *