9 दिन के आराम के बाद आज UP में एंट्री करेगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’

Bharat Jodo Yatra will enter UP today after 9 days of rest

नई दिल्ली: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 09 दिन के ब्रेक के बाद आज यानी मंगलवार से फिर दिल्ली से शुरू हो रही हैं। दोपहर 12 बजे यात्रा लोनी बॉर्डर के रास्ते गाजियाबाद में एंट्री करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश (UP) में 03 दिन में करीब 130 किलोमीटर पैदल चलेंगे। 75 जिलों और 403 विधानसभा वाले यूपी में यह यात्रा सिर्फ 03 जिले गाजियाबाद, बागपत और शामली की 11 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। इसके बाद हरियाणा में दाखिल हो जाएगी। 24 दिसंबर को यात्रा ने दिल्ली पहुंचकर ब्रेक लिया था।

यात्रा में राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने गाजियाबाद में डेरा डाल दिया हैं। CRPF की एक टीम ने पूरे रूट का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी हैं। यात्रा के दौरान राहुल भारत जोड़ो यात्रा के लिए तैयार किए गए रिजॉर्ट में रुकेंगे, लेकिन सोएंगे कंटेनर में ही।

यूपी में एंट्री करते ही स्वागत और फिर सभा

Bharat Jodo Yatra will enter UP today after 9 days of rest

यूपी एंट्री करते ही लोनी में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शिव विहार मेट्रो स्टेशन के सामने कार्यकर्ता राहुल का स्वागत करेंगे। इस दौरान राहुल एक सभा को भी संबोधित कर सकते हैं। फिर यात्रा बागपत की तरफ बढ़ेगी। शाम 05 से 06 बजे के बीच बागपत में एंट्री करके मवी कलां में नाइट स्टे करेगी।

04 जनवरी की सुबह 06 बजे यात्रा फिर शुरू होगी। यह बागपत, सिसाना, सरूरपुर, बड़ौत होते हुए शाम 06 बजे शामली के कस्बा एलम में पहुंचकर नाइट स्टे करेगी। 05 जनवरी की सुबह यात्रा एलम से शुरू होगी और कांधला, ऊंचागांव, कैराना होते हुए पानीपत बॉर्डर के रास्ते हरियाणा में एंट्री कर जाएगी। 05 जनवरी का नाइट स्टे हरियाणा में होगा।

75 जिलों वाले यूपी के सिर्फ 3 जिलों में ही यात्रा क्यों?

यूपी में 75 जिले हैं। 403 विधानसभाएं हैं। भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ 3 जिलों और 11 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। ऐसा क्यों? यह सवाल हमने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी से किया। उन्होंने कहा, “इस यात्रा का जो रूट चार्ट पहले दिन तय किया गया था उसमें यूपी में यात्रा के प्रवेश का प्लान नहीं था। यात्रा 150 दिनों में 3570 किलोमीटर की दूरी तय कर कन्याकुमारी से श्रीनगर में समाप्त हो रही थी। लेकिन, दिल्ली में ठहराव की वजह से 03 दिनों की यात्रा उत्तर प्रदेश में रखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *