Jharkhand: धनबाद में बड़ा हादसा, आशीर्वाद टावर में आग में झुलसने से 14 की गई जान

Jharkhand: Big accident in Dhanbad

पटना: झारखंड (Jharkhand) में धनबाद के जोड़ा फाटक स्थित 10 मंजिला आशीर्वाद ट्विन टावर में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। इसमें 10 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई। अब तक 35 से अधिक घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया हैं।

आग दीया गिरने से लगी। फिर गैस सिलेंडर से भड़क उठी। पहले सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगने की बात सामने आई थी। 20 से अधिक फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया।

आग मंगलवार शाम साढ़े छह बजे थर्ड फ्लोर पर लगी। देखते-देखते एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट और फिर 06 फ्लोर तक फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि झुलसने के कारण शव पहचान में नहीं आ रहे हैं। कुछ शव एक-दूसरे से चिपके हुए हैं।

मृतकों में 10 महिलाएं, तीन बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका हैं। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। बिल्डिंग में अब भी कई लोग फंसे हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही हैं।

घर में थी शादी, मां, दादा, मौसी समेत कई की मौत

फोर्थ फ्लोर पर सुबोध लाल वर्णवाल का फ्लैट हैं। उनकी बेटी पूजा की शादी मंगलवार को थी। सुबोध लाल के रिश्तेदार अशोक लाल ने बताया कि दुल्हन तैयार होकर शाम पांच बजे मैरिज गार्डन चली गई थीं।

वहीं पूजा की मां, चाची, मौसी समेत महिलाएं और बच्चे तैयार होकर निकलने वाले थे। वे आग में घिर गए। वे बदहवास होकर इधर-उधर भाग रहे थे।

महिलाएं लगेज लेकर सीढ़ी से नीचे उतरने लगीं। इसी दौरान आग की लपटों में घिरकर पूजा की मां माला देवी, मौसी सविता देवी, सविता देवी का 08 साल का बेटा अमन, एक अन्य रिश्तेदार सुशीला देवी और चार साल की बच्ची तान्या की मौत हो गई। पूजा के दादा की भी मौत की सूचना हैं।

बचाव कर्मी भी झुलसे

आग इतनी भीषण है कि कुछ बचावकर्मी भी झुलस गए हैं। लोगों को बचाते समय बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह भी झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया हैं।

दूसरे फ्लोर के फ्लैट से फैली आग

लोगों के मुताबिक अपार्टमेंट के 02 फ्लोर पर पंकज अग्रवाल का फ्लैट हैं। शाम को फ्लैट में महिला पूजा के दौरान दीया प्रज्जवलित किया था। एक बच्चे ने दीया नीचे गिरा दिया। नीचे बिछे कारपेट में आग लग गई। जब तक महिला आग बुझाती, वहां से आग की लपटें निकलने लगी। महिला बच्चे को लेकर निकल गई।

इधर, आग तेजी से थर्ड और फोर्थ फ्लोर के फ्लैट तक फैल गई। फ्लैट में रखे सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इससे आग और भड़क गई।

धनबाद के आशीर्वाद टावर में आग से 14 की मौत

पटना: झारखंड में धनबाद के जोड़ा फाटक स्थित दस मंजिला आशीर्वाद ट्विन टावर में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। इसमें 10 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई। अब तक 35 से अधिक घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया हैं।

आग दीया गिरने से लगी। फिर गैस सिलेंडर से भड़क उठी। पहले सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगने की बात सामने आई थी। 20 से अधिक फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया।

आग मंगलवार शाम साढ़े छह बजे थर्ड फ्लोर पर लगी। देखते-देखते एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट और फिर 06 फ्लोर तक फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि झुलसने के कारण शव पहचान में नहीं आ रहे हैं। कुछ शव एक-दूसरे से चिपके हुए हैं।

मृतकों में 10 महिलाएं, तीन बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका हैं। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। बिल्डिंग में अब भी कई लोग फंसे हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही हैं।

घर में थी शादी, मां, दादा, मौसी समेत कई की मौत

फोर्थ फ्लोर पर सुबोध लाल वर्णवाल का फ्लैट हैं। उनकी बेटी पूजा की शादी मंगलवार को थी। सुबोध लाल के रिश्तेदार अशोक लाल ने बताया कि दुल्हन तैयार होकर शाम पांच बजे मैरिज गार्डन चली गई थीं।

वहीं पूजा की मां, चाची, मौसी समेत महिलाएं और बच्चे तैयार होकर निकलने वाले थे। वे आग में घिर गए। वे बदहवास होकर इधर-उधर भाग रहे थे।

महिलाएं लगेज लेकर सीढ़ी से नीचे उतरने लगीं। इसी दौरान आग की लपटों में घिरकर पूजा की मां माला देवी, मौसी सविता देवी, सविता देवी का 08 साल का बेटा अमन, एक अन्य रिश्तेदार सुशीला देवी और चार साल की बच्ची तान्या की मौत हो गई। पूजा के दादा की भी मौत की सूचना हैं।

बचाव कर्मी भी झुलसे

आग इतनी भीषण है कि कुछ बचावकर्मी भी झुलस गए हैं। लोगों को बचाते समय बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह भी झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया हैं।

दूसरे फ्लोर के फ्लैट से फैली आग

लोगों के मुताबिक अपार्टमेंट के 02 फ्लोर पर पंकज अग्रवाल का फ्लैट हैं। शाम को फ्लैट में महिला पूजा के दौरान दीया प्रज्जवलित किया था। एक बच्चे ने दीया नीचे गिरा दिया। नीचे बिछे कारपेट में आग लग गई। जब तक महिला आग बुझाती, वहां से आग की लपटें निकलने लगी। महिला बच्चे को लेकर निकल गई।

इधर, आग तेजी से थर्ड और फोर्थ फ्लोर के फ्लैट तक फैल गई। फ्लैट में रखे सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इससे आग और भड़क गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *