मुंबई में चार मंजिला इमारत गिरी: एक की मौत, 15 लोगों को बचाया गया

मुंबई: मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में सोमवार देर रात एक चार मंजिला building ढह गई। हादसे में एक की मौत हो गई हैं, जबकि 3 लोगों की हालत नाजुक हैं। मलबे में 25 लोग दब गए थे। 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया हैं। 10 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

NDRF, BMC और मुबंई पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। बीएमसी की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बताया कि इमारत जर्जर हो चुकी थी। 2013 से पहले मरम्मत और फिर इमारत को गिराने के लिए नोटिस दिए गए थे।

उधर, एकनाथ शिंदे ने मृतक के परिजनों को 5 लाख और घायलों को एक-एक लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया हैं।

आदित्य ठाकरे बोले, सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता:

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा हैं। 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग फिर भी रह रहे थे। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता हैं। आसपास की दूसरी इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि जब भी बीएमसी नोटिस जारी करे, इमारतें खुद खाली कर दी जानी चाहिए। अन्यथा, ऐसी घटनाएं होती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। अब इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *