डेब्यू टेस्ट में सेंचुरी जड़ श्रेयस अय्यर ने बनाए कई कीर्तिमान, इन दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल

Century Root Shreyas Iyer made many records in the debut test, joined the club of these legends

कानपुर: न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपने टेस्ट कैरियर का पहला शतक जड़ा। इसी के साथ श्रेयस अय्यर डेब्यू टेस्ट में सेंचुरी जड़ने वाले 16वें भारतीय बने। अय्यर ने पहली पारी में 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 105 रन बनाये। अय्यर की इस पारी की मदद से भारत पहली पारी में 345 रन बनाने में सफल रहा। इसके साथ ही अय्यर ये कारनामा करने वाले भारत के 16वें और दुनिया के 112वें खिलाड़ी बने।

गुंडप्पा विश्वनाथ के बाद श्रेयस अय्यर दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में शतक ठोका है। वहीं, वे मुंबई के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट डेब्यू में शतक ठोका है। उनसे पहले मुंबई के प्रवीण आमरे ने 1992 में टेस्ट डेब्यू करते हुए भारत के लिए शतक ठोका था। मुंबई के लिए खेलने वाले वे तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले प्रवीण आमरे, रोहित शर्मा ने भी शतक टेस्ट डेब्यू में जड़ा था।

पदार्पण टेस्ट में शतकवीर बल्लेबाज

187 – शिखर धवन
177 – रोहित शर्मा
137 – गुंडप्पा विश्वनाथ
134 – पृथ्वी शॉ
131 – सौरव गांगुली
124- सुरेंद्र महरनाथ
120 – सुरेश रैना
118 – लाला अमरनाथ
112 – अब्बास अली बेग
110 – दीपक शोधन
110 – मोहम्मद अजहरुद्दीन
105 – श्रेयस अय्यर
105 – हनुमंत सिंह
105 – वीरेंद्र सहवाग
103 – प्रवीण आमरे
100* – कृपाल सिंह

अमरनाथ और कृपाल सिंह के क्लब में शामिल

श्रेयस अय्यर डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय बन गए हैं। पिछला डेब्यू शतक युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने लगाया था। पृथ्वी ने यह उपलब्धि वर्ष 2018 में हासिल की थी। इसके अलावा श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कीर्तिमान सुरिंदर अमरनाथ ने 1976 और एजी कृपाल सिंह ने 1955 में हासिल की थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज

कानपुर में पहला टेस्ट खेलकर शतक बनाने वाले वह विश्वनाथ के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पदार्पण टेस्ट में शतक जमाने वाले वह कुल तीसरे भारतीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *