पंजाब में जानलेवा कोरोना: मोहाली में एक मरीज ने दम तोड़ा, अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में मिले नए केस

Corona

चंडीगढ़: पंजाब में Corona की धीमी रफ्तार जानलेवा साबित हो रही हैं। गुरूवार को मोहाली में कोरोना से एक मरीज ने दम तोड़ दिया। पंजाब में पिछले 2 महीनों में यह छठवीं मौत हैं। इससे पहले लुधियाना, गुरदासपुर, मुक्तसर, मोगा और मानसा में एक-एक मरीज दम तोड़ चुका हैं। अहम बात यह है कि अब अमृतसर, जालंधर और लुधियाना जैसे बड़े शहरों में नए केस मिलने लगे हैं। गुरूवार को 10,603 सैंपल लेकर 10,512 की टेस्टिंग की गई।

अमृतसर में 4 Corona मरीज मिले:

अमृतसर में गुरूवार को 4 नए मरीज मिले। वहीं लुधियाना, जालंधर और मोहाली में 3-3 नए केस मिले हैं। बठिंडा, फाजिल्का, पठानकोट और रोपड़ में भी 1-1 केस मिला हैं। बाकी जिलों में कल कोई केस नहीं मिला। पंजाब में कुल 17 केस मिले। इस दौरान पॉजीटिविटी रेट 0.16% रहा।

Corona

पंजाब में 109 एक्टिव केस, सबसे ज्यादा 44 मोहाली में:

पंजाब में कोरोना के अभी 109 एक्टिव केस हैं। इनमें सबसे ज्यादा 44 मरीज मोहाली में हैं। इसके बाद लुधियाना में 13, जालंधर में 10 केस हैं। अमृतसर में 8 एक्टिव केस हैं। मुक्तसर, कपूरथला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, तरनतारन, बरनाला और मालेरकोटला में कोई एक्टिव केस नहीं हैं। बाकी जिलों में 10 से कम एक्टिव केस बचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *