कोरोना देश में: पिछले 24 घंटे में 83 हजार नए केस, सिंगल डोज स्पुतनिक लाइट वैक्सीन को मिली मंजूरी, देश में अब 9 वैक्सीन

vaccine corona

नई दिल्ली: देश में कोरोना corona संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं। रविवार रात 11.45 बजे तक संक्रमण के 83 हजार 084 नए केस ही सामने आए हैं। इस दौरान 1 लाख 98 हजार 737 मरीज ठीक हुए और 893 लोगों की मौत हुई हैं। फिलहाल, देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 11.01 लाख रह गई हैं। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.22 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। उधर, कोरोना संक्रमण से लड़ाई में देश को अब 9वीं वैक्सीन vaccine भी मिल गई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी हैं। उन्होंने ट्वीट में बताया कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सिंगल डोज वाली स्पुतनिक लाइट कोविड-19 वैक्सीन के इमरजेंसी यूज को अप्रूवल दे दिया हैं। यह देश में मंजूर की गई 9वीं कोरोना वैक्सीन हैं। इससे पैनडमिक के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूती मिलेगी।

इससे पहले शनिवार को DCGI की सबजेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने रूस में डेवलप की गई स्पुतनिक लाइट वन-शॉट कोरोना वैक्सीन को अप्रूव करने की सिफारिश की थी। इसी सिफारिश के आधार पर DCGI ने रविवार को इस वैक्सीन को इमरजेंसी यूज अप्रूवल दिया हैं। हैदराबाद की भारतीय कंपनी डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज स्पुतनिक वैक्सीन तैयार करने वाली रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (RDIF) की भारतीय पार्टनर हैं, जो इस वैक्सीन का प्रोडक्शन करेगी। कंपनी ने इस वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर उपयोग करने के लिए क्लीनिकल ट्रायल्स शुरू करने का आवेदन भी भारत सरकार को दे रखा हैं। स्पुतनिक लाइट वैक्सीन दो डोज वाली स्पुतनिक-V वैक्सीन का फर्स्ट कम्पोनेंट हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर:

कुल कोरोना केस: 4.22 करोड़
कुल रिकवरी: 4.06 करोड़
कुल मौतें: 5.02 लाख

कोरोना अपडेट्स:

कोरोना ग्राफ में कमी आने के बाद बिहार सरकार ने स्कूल खोलने का ऐलान किया हैं। राज्य में क्लास 9 से ऊपर के सभी स्कूल खोले जाएंगे। वहीं सरकार ने सिनेमा हॉल, जिम और रेस्तरां को भी 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी हैं।

दिल्ली में डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) के नए दिशा निर्देशों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से जिम फिर से खोले जाएंगे।

सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार ने बायोलॉजिकल ई को ‘कॉर्बेवैक्स’ कोविड-19 वैक्सीन की 5 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया हैं। एक डोज की कीमत 145 रुपए हैं।

असम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 446 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,791 लोग डिस्चार्ज हुए और 16 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा, भारत का कोविड वैक्सीनेशन कवरेज 169 करोड़ के पार हो गया हैं। शनिवार शाम 7 बजे तक 40 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई गई।

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल:

vaccine corona

केरल: यहां देश की 29% नई मौतें:

यहां शनिवार को 33,538 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 46,813 मरीज ठीक हुए हैं और 247 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 38,684 नए संक्रमित मिले थे और 255 लोगों की मौत हुई थी।

महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 62.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 58.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 57,740 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पॉजिटिविटी रेट 32.63% हैं। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 32.10% था।

महाराष्ट्र: नए केस से दोगुने मरीज ठीक हुए:

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,394 नए मामले मिले। इस दौरान 68 लोगों की मौत हुई और 21,677 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र में 13,840 नए मामले मिले थे और 81 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 1.33 लाख हो गए हैं।

अब तक कुल 77.94 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 75.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.43 लाख लोगों की मौत हो चुकी हैं। पॉजिटिविटी रेट 7.34% हैं, इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 8.92% था।

राजस्थान: 24 घंटे में 19 लोगों की मौत:

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 5,602 केस सामने आए और 9,309 लोग ठीक हुए। इस दौरान 19 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले, यानी शुक्रवार को 5,937 केस सामने आए थे और 21 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक राज्य में 12.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,372 लोगों की मौत हो गई। 51,143 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं। पॉजिटिविटी रेट 11.40% हैं, जो एक दिन पहले 11.78% था।

इसे भी पढ़े: कोरोना मुआवजा न देने पर राज्यों को फटकार: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आप कोई चैरिटी नहीं कर रहे, ये आपका फर्ज हैं और इसे दिल से करिए

उत्तर प्रदेश: पॉजिटिविटी रेट 1.83% हुआ:

यहां बीते 24 घंटे में 3,521 नए कोरोना केस आए। 7,401 लोग ठीक हुए और 17 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार यहां 3,766 नए कोरोना केस आए थे। 5,541 लोग ठीक हुए थे और 23 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक राज्य में 20.41 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 19.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,303 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 32,514 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 1.83% हैं। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 3.9% था।

दिल्ली: पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट:

दिल्ली में शनिवार को 1,604 नए कोरोना केस सामने आए और 17 लोगों की मौत हुई। 3,324 लोग ठीक हुए। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 2,272 नए कोरोना केस सामने आए थे और 20 लोगों की मौत हुई थी। 4,166 लोग ठीक हुए थे।

अब तक राज्य में 18.42 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.06 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,969 की मौत हो गई। 15 जनवरी को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30% था, जो लगातार कम होते हुए शनिवार को 2.87% पर आ गया हैं। एक दिन पहले यह 3.85% था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *