देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 4.39% पहुंचा

नई दिल्ली: देश में Corona का कहर एक बार फिर से बढ़ता हुआ नजर आ रहा हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 15,940 नए मामले सामने आए हैं, जो 100 दिनों में सबसे ज्यादा हैं। शुक्रवार को 20 मरीजों की मौत हो गई। देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.39 % पर पहुंच गया हैं। देश के पांच राज्यों में पॉजिटिविटी रेट करीब 8% से ज्यादा हैं।

इससे एक दिन पहले गुरुवार को 17,336 नए केस मिले थे और 13 लोगों की मौत हुई। देश में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़कर 90,375 हो गई हैं। बीते 24 घंटे में 12,401 मरीज रिकवर हुए हैं।

देश में मामले बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से चौथी लहर को लेकर एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना की चौथी लहर जुलाई में आने की संभावना हैं, जो कि अक्टूबर तक चल सकती हैं। इसका पीक अगस्त के आसपास हो सकता हैं।

वैक्सीन ने देश में 42 लाख से Corona मौतें रोकीं:

देश में कोरोना से हुई मौतों को लेकर मेडिकल जर्नल द लैंसेट ने बड़ा दावा किया हैं। साल 2021 में कोविड वैक्सीन देश में 42 लाख से अधिक मौतें रोकने में सफल रही हैं। यह स्टडी 8 दिसंबर, 2020 से 2021 तक देश में मृत्यु दर के अनुमानों पर आधारित हैं। WHO ने जनवरी 2020 से दिसंबर 2021 के बीच देश में 47 लाख मौतों का अनुमान जताया था।

अगर राज्य में कोरोना की स्थिति की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 4,205 नए केस सामने आए, जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई। वहीं केरल में 3,981 नए केस मिले और 11 मरीजों की मौत हुई। राजधानी दिल्ली में 1,447 केस मिले और 1 मरीज की मौत हुई। इसी तरह कर्नाटक में 816 और उत्तर प्रदेश में 620 नए मरीज मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *