जानलेवा साबित हुई तीसरी कोरोना लहर: पंजाब में एक महीने में 849 मरीजों ने दम तोड़ा, 1.32 लाख मरीज मिले, 1.41 लाख ठीक हुए

corona Punjab

चंडीगढ़: पंजाब Punjab में कोरोना corona की तीसरी लहर जानलेवा साबित हुई। इस दौरान सिर्फ एक महीने में 869 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा 1.32 लाख नए मरीज मिले। इस दौरान 1.41 लाख मरीज ठीक भी हुए। हालांकि मौतों का सिलसिला अभी भी नहीं रुक रहा हैं। बुधवार को फिर 14 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं 676 नए मरीज भी मिले।

ऐसे बढ़ा कोरोना का कहर:

मौतें: पंजाब में कोरोना केसों ने रफ्तार तो 29 दिसंबर से पकड़ी थी, जब एक ही दिन में 100 केस मिले। हालांकि इनमें बढ़ोत्तरी 9 जनवरी के बाद हुई। जब 9 लोगों ने चौबीस घंटे में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद यह आंकड़ा बढ़ता चला गया। 9 जनवरी तक पंजाब में कोरोना से मरने वालों की कुल गिनती 16,675 थी। जो 9 फरवरी को बढ़कर 17,524 हो गया।

पॉजीटिव केस: पंजाब में 9 जनवरी तक कोरोना के कुल मरीजों की गिनती 6 लाख 21 हजार 419 थी। हालांकि 9 फरवरी तक यह आंकड़ा बढ़कर 7 लाख 53 हजार 789 हो गया। एक महीने में राज्य में 1 लाख 32 हजार 370 नए मरीज मिले।

ठीक हुए: पंजाब में जनवरी महीने में तेजी से कोरोना मरीजों की गिनती बढ़ी। हालांकि अब मरीज कम मिल रहे हैं और पुराने तेजी से ठीक हो रहे हैं। पंजाब में 9 जनवरी तक ठीक होने वाले मरीजों की गिनती 5 लाख 88 हजार 401 थी। जो 9 फवरी तक 7 लाख 29 हजार 649 तक पहुंच गई। इस एक महीने के दौरान 1 लाख 41 हजार 248 मरीज ठीक हो गए।

कल मिल सकती हैं बड़ी रैलियों की छूट:

पंजाब में कोरोना को देखते हुए आयोग ने बड़ी चुनावी रैलियों, रोड शो पर रोक लगा रखी हैं। इसकी कल फिर समीक्षा होगी। फिलहाल आयोग इंडोर में एक हजार लोगों और खुले में ग्राउंड के 30% क्षमता के साथ रैली की छूट दे चुका हैं। ऐसे में तेजी से गिरते कोरोना केसों को देखते हुए 50% या इससे अधिक क्षमता के साथ रैलियों में लोगों की भीड़ जुटाने की छूट दी जा सकती हैं।

Punjab में बुधवार को मिले कोरोना मरीजों की जिलावार स्थिति:

corona Punjab

इसे भी पढ़े: पंजाब में कोरोना के 7,451 एक्टिव केस: 38 दिन बाद 24 घंटे में सिर्फ 500 केस मिले, पॉजीटिविटी रेट सवा महीने पुराने 2% के स्तर पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *