कोरोना अपडेट: 12,000 नए मरीज मिले, दिल्ली में हर 100 टेस्ट पर 7 पॉजिटिव मिल रहे

नई दिल्ली: देश में Corona संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई हैं। करीब 4 महीने बाद कोरोना के सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। बुधवार को देश में 12,133 नए मामले सामने आए। इससे पहले 24 फरवरी को 13,166 नए मामले मिले थे। बीते 24 घंटों में 7,601 लोगों ने कोरोना को मात भी दी, वहीं, 11 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई।

सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में:

एक बार फिर सबसे ज्यादा कोरोना केस महाराष्ट्र में मिले हैं। यहां 4,024 केस मिले हैं। यहां 3,028 मरीज ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र में फिलहाल सक्रिय मामले 19,261 हैं। यहां कोरोना के BA.5 वैरिएंट के 4 मरीज सामने आए हैं।

दिल्ली में पॉजीटिविटी रेट 7.01%:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी हैं। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,375 नए केस दर्ज किए गए। पॉजीटिविटी रेट 7.01% हैं। पिछले 24 घंटे में 19 हजार 622 सैंपल की जांच की गई हैं। वहीं, बुधवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, एक्टिव केस की संख्या 3,643 हैं।

पश्चिम बंगाल में मिले 200 से ज्यादा नए मामले:

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 230 मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल कोरोना संक्रमण के मामले 20,20,774 हो गए हैं। एक हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में ढाई महीनों में पहले बार संक्रमण का आंकड़ा 200 पार हुआ हैं। पॉजीटिविटी रेट 1.85% से बढ़कर 2.95% हो गया हैं। मरने वालों का आंकड़ा 21,207 हो गया हैं।

डॉ. एंथोनी फाउची Corona पॉजिटिव:

corona

अमेरिका की कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सदस्य डॉक्टर डॉ. एंथोनी फाउची कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, 81 साल के फाउची पूरी तरह से वैक्सीनेटिड हैं और उन्हें दो बूस्टर डोज भी दिए जा चुके हैं। उन्हें कोरोना के माइल्ड सिम्टम्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *