कोरोना अपडेट्स: देश में 112 दिन के बाद 12,000 के पार नए मामले, NTAGI ने प्रीकॉशन डोज का गैप घटाने की सिफारिश की

देश में Corona मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटों में 12,856 नए केस मिले हैं। 112 दिन के बाद 12,000 से ज्यादा नए केस मिले हैं। इससे पहले 24 फरवरी को 13,166 नए मामले मिले थे। गुरुवार को 14 लोगों की मौत भी हुई हैं। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर 61,706 हो गए हैं। इससे एक दिन पहले बुधवार को 12,213 नए मामले मिले थे।

कोरोना वैक्सीन के प्रीकॉशन डोज का गैप घटाने की सिफारिश:

मामले बढ़ने के बाद गवर्नमेंट एडवाइजरी पैनल NTAGI ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन के प्रीकॉशन डोज का गैप घटाकर 6 महीने करने की सिफारिश की हैं। फिलहाल, यह गैप 6 महीने का हैं। यह सिफारिश NTAG की स्टैंडिंग टेक्निकल सब कमेटी की ओर से की गई हैं।

कोविड टेस्ट दोगुने हुए तो मरीज भी दोगुने मिले:

देश में गुरुवार को 110 दिन बाद 12 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। 8 जून के बाद नए मामलों की संख्या दोगुनी हो गई हैं। इसी दौरान टेस्ट भी दोगुने हुए हैं। यानी टेस्ट बढ़ने के साथ ही मरीज भी बढ़ गए हैं। देश में अब रोज 4 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। सालभर पहले रोज 20 लाख टेस्ट हो रहे थे।

महाराष्ट्र: सबसे अधिक Corona केस वाला राज्य:

महाराष्ट्र नए संक्रमितों के मामले में देश में टॉप पर हैं। देश में सबसे अधिक 4,255 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले हैं। बीते दिन यहां 3 मौतें हुईं और 2,879 लोग रिकवर हुए। राज्य में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 9.52% पहुंच गया हैं।

देश में एक्टिव केस की संख्या भी बड़ी:

देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 8% की दर से इजाफा हुआ हैं। अहम बात यह है कि 37 हजार एक्टिव केस सिर्फ महाराष्ट्र और केरल में हैं। महाराष्ट्र में एक्टिव मामले बढ़कर 19,261 हो गए हैं। केरल में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 17,955 पहुंच गई हैं।

केरल में पॉजिटिविटी रेट 16.32%

यहां बीते दिन 3,419 नए केस मिले और देश में सबसे अधिक 8 मौतें भी यहीं हुई हैं। कुल 2,156 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। महामारी की शुरुआत से अब तक केरल में कुल 65.89 लाख संक्रमित हो चुके हैं, जबकि कुल 69,853 लोगों ने जान गंवाई हैं।

दिल्ली में बीते 24 घंटों में 1,323 नए कोरोना केस मिले:

राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 1,323 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 1,016 लोग ठीक हुए हैं। यहां कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई हैं। यहां 3,948 एक्टिव केस मौजूद हैं और पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 6.69% पहुंच गया हैं।

कर्नाटक में लगातार बढ़ रहे केस:

इसके अलावा कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 833 मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल कोरोना संक्रमण के मामले 3,914,343 हो गए हैं। वहीं, हरियाणा पांचवें स्थान पर हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 625 नए मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *