चंडीगढ़: पंजाब चुनाव के लिए अंतिम चरण के प्रचार में नेता आपस में भिड़ने लगे हैं। पंजाब के CM चरणजीत चन्नी और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ट्विटर Twitter पर भिड़ गए। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मैं अभी धूरी में था। चन्नी साहब, भगवंत मान धूरी से कम से कम 51 हजार वोटों से जीत रहे हैं। इसके जवाब में चन्नी ने कहा- केजरीवाल जी, कम से कम 51 हजार जूठ तो आप बोल ही चुके हो। 2017 की तरह 10 मार्च को आपकी ये बातें भी गलत साबित हो जाएंगी।
चन्नी बोले- CM केजरीवाल को राजनीतिक आकलन बंद कर देना चाहिए:

पंजाब CM चरणजीत चन्नी यहीं नहीं रुके। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के पुराने ट्वीट के स्क्रीनशॉट लिए। जिनमें केजरीवाल 2017 में माझा में आप की लहर, 2019 में दिल्ली लोकसभा चुनाव में 7 में से 5 सीटें जीतने, कैप्टन अमरिंदर सिंह के 2017 में पटियाला और लंबी से हारने और 2014 में PM मोदी के वाराणसी से हारने का आकलन किया था। इसमें चन्नी ने लिखा कि मेरा राजनीतिक आकलन हैं कि अरविंद केजरीवाल जी को सियासी आकलन बंद कर देने चाहिए।
चन्नी के दोनों सीटों से हारने के बाद शुरू हुई सियासी जंग:
अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में कहा कि चरणजीत चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़, दोनों सीटों से हार रहे हैं। केजरीवाल ने कहा – ‘हमने चमकौर साहिब और भदौड़ सीट से 3 बार सर्वे करवाया हैं। चमकौर साहिब से AAP को 52% और चन्नी को 35% वोट मिल रही हैं। भदौड़ में AAP को 48% और चन्नी को 30% वोट मिल रहे हैं। दोनों जगह से चन्नी चुनाव हार रहे हैं।’ अगर वह MLA ही नहीं बनी तो CM कैसे बनेंगे। इसके बाद चन्नी ने पलटवार किया था कि भगवंत मान धूरी से हार रहे हैं। केजरीवाल पंजाब का सीएम बनने के लिए खुद उन्हें हराना चाहते हैं।