यूपी: मैनपुरी लोकसभा चुनाव में डिंपल ने रचा नया इतिहास

Dimple Yadav create history in Lok sabha election

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी (एसपी) प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) की जीत ने साफ कर दिया कि भले ही मुलायम सिंह यादव आज नहीं हैं लेकिन उनका जलवा कायम हैं। मैनपुरी की जनता का प्रेम और विश्वास नेताजी पर आज भी कायम हैं। मैनपुरी में सपा के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए विरोधी दलों को अभी और मेहनत करनी होगी।

साल 2019 के चुनाव में एसपी और बीएसपी ने गठबंधन से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इसके बाद भी मुलायम सिंह की जीत का आंकड़ा एक लाख से नीचे रह गया था। मुलायम के निधन के बाद उनकी पुत्रवधू डिंपल यादव को सपा ने मैदान में उतारा था। डिंपल को इतना बड़ा जनादेश मिला कि जीत का आंकड़ा आम चुनाव की अपेक्षा लगभग तीन गुना हो गया।

Dimple Yadav create history in Lok sabha election

एसपी प्रत्याशी डिंपल यादव ने बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 2.88 लाख वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया हैं।

Dimple Yadav create history in Lok sabha election

डिंपल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचकर जीत का प्रमाणपत्र लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *