President Oath: मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, CJI ने दिलाई शपथ

Draupadi Murmu Oath: Draupadi Murmu to take oath, will be the 15th President of the country

नई दिल्ली: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति Draupadi Murmu आज सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ले चुकी हैं । वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी। देश की आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। इसके साथ ही वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला बनी हैं। मुर्मू से पहले प्रतिभा देवी सिंह पाटिल देश की राष्ट्रपति रह चुकी हैं।

शपथ ग्रहण के बाद दी जाएगी 21 तोपों की सलामी

द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा, जहां प्रधान न्यायाधीश एनवी रमणा उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। गौरतलब हैं कि राष्ट्रपति ही देश की तीनों सेनाओं का सुप्रीम कमांडर होता हैं, इसलिए प्रत्येक नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाती हैं। 21 तोपों की सलामी दिए जाने के बाद राष्ट्रपति का संबोधन होगा।

संसद के केंद्रीय कक्ष में समारोह के समापन पर राष्ट्रपति, ‘राष्ट्रपति भवन’ के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा। आपको बता दें कि मुर्मू ने गुरुवार को विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रचा था। मुर्मू को सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वोट मिले और उन्होंने भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता। मुर्मू को सिन्हा के 3,80,177 वोटों के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले।

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति, पीएम ने घर जाकर दी बधाई

Draupadi Murmu

शपथ ग्रहण में पहन सकती हैं संथाली साड़ी

द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को पारंपरिक संथाली साड़ी पहन कर शपथ ग्रहण कर सकती हैं। कहा जा रहा हैं कि मूर्मू की भाभी सुकरी टुडू पूर्वी भारत में संथाल समुदाय की महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली एक खास साड़ी लेकर दिल्ली आ रही हैं। उन्होंने बताया कि, वे उनके लिए पारंपरिक संथाली साड़ी ला रही हैं और उम्मीद जताई कि वह शपथ ग्रहण समारोह के दौरान इसे पहनेंगी। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आती हैं और देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली प्रथम आदिवासी महिला हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *