भारत में मिले Corona XBB 1.5 के पांच मामले

Five cases of Corona XBB 1.5 found in India

नई दिल्ली: भारत, चीन, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चीन और ब्रिटेन में कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों के चलते लोगों को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे हैं। यूक्रेन में कोरोना से हर हफ्ते 50 से 70 मौतें हो रही हैं। अमेरिका में भी हालात अच्छे नहीं हैं। इसी बीच भारत में भी ओमिक्रोन के सब वेरिएंट XBB 1.5 के 5 मामले सामने आए हैं।

सूत्रों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी शहर वेनहेम में एक स्थानीय कोर्ट ने महिला डॉक्टर को यह सजा सुनाई हैं। उस पर 4000 से ज्यादा लोगों को मास्क न पहनने का सर्कुलर जारी कर दिया था। इनमें से कई लोगों से डॉक्टर कभी मिली भी नहीं हैं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान महिला डॉक्टर ने तर्क दिया कि मास्क पहनना लोगों के स्वस्थ्य के लिए हानिकारक हैं।

कोर्ट ने महिला डॉक्टर पर तीन साल का कार्य प्रतिबंध लगाया हैं। साथ ही 29,550 डॉलर का जुर्माना भी लगाया हैं। कोर्ट ने डॉक्टर से सहयोगी पर भी 2,700 यूरो का जुर्माना लगाया गया हैं।

भारत में कोरोना की स्थिति के बारे में जान लीजिए

देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। सूत्रों के हवाले से बताया हैं कि अभी देश में बूस्टर डोज की दूसरी खुराक नहीं दी जाएगी। जब तक सभी नागरिकों को प्रिकॉशन डोज नहीं दी जाती, तब तक सरकार इस पर कोई फैसला नहीं लेगी। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 134 नए मामले सामने आए हैं और 03 मरीजों की मौत हो गई। फिलहाल कोरोना के 1609 एक्टिव केस हैं।

देश में Corona का खतरा: आज से राज्यों के कोविड हेल्थ सेंटर्स पर शुरू हुआ मॉक ड्रिल

दुनिया में 66 करोड़ 53 लाख से ज्यादा मामले

कोरोना Worldometer के मुताबिक दुनिया में अब तक 66 करोड़ 53 लाख 36 हजार 842 मामले सामने आ चुके हैं। 11 जनवरी, 2020 को चीन के वुहान में 61 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। ये दुनिया में कोरोना से होने वाली पहली मौत थी। इसके बाद मौत का सिलसिला बढ़ने लगा। अब तक 66 लाख 98 हजार 470 मौतें हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *