Garlic Benefits: रोजाना खाली पेट लें दो लहसुन की कलियां, बीमारियां आसपास भी नहीं भटकेंगी

Garlic Benefits

नई दिल्ली: लहसुन को आयुर्वेद में औषधि माना गया हैं। Garlic में विटामिन B1, B6 और विटामिन- C के अलावा मैगनीज, कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एलिकिन नामक विशेष औषधीय तत्व होता हैं, जो जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता हैं। इस लिहाज से लहसुन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता हैं। कहा जाता हैं कि अगर रोजाना खाली पेट दो लहसुन की कलियां निगल लीं जाएं तो आपकी सेहत को चमत्कारी लाभ मिलते हैं और शरीर तमाम बीमारियों से बचा रहता हैं। आइए जानते हैं लहसुन से मिलने वाले तमाम फायदों के बारे में-

पेट की समस्याएं दूर करता

आयुर्वेद में पेट को आधी से ज्यादा बीमारियों की जड़ माना गया हैं। माना जाता हैं कि अगर दो लहसुन की कलियां पानी के साथ सुबह खाली पेट निगल ली जाएं तो गैस, एसिडिटी, अपच, कब्ज आदि पाचन से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर हो जाती हैं।

इम्यून सिस्टम मजबूत करता

लहसुन शरीर को डिटॉक्सीफाई करने का काम करता हैं। नियमित रूप से इसे खाने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैं और आपका शरीर तमाम बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता हैं। शरीर के डिटॉक्सीफाई होने से आपके शरीर और आपकी स्किन दोनों को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

वजन घटाने में उपयोगी

वजन घटाने के लिहाज से भी लहसुन को काफी फायदेमंद माना जाता हैं। लहसुन में ऐसे तमाम तत्व पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बूस्ट करते हैं और शरीर के फैट को तेजी से बर्न करते हैं। वजन कम करने वालों के लिए ये काफी लाभकारी हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

Garlic Benefits

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लहसुन काफी अच्छा माना जाता हैं। इसमें पाया जाने वाला एलिसिन नामक तत्व ब्लड में शुगर के लेवल को नियंत्रित रखता हैं। जिनको डायबिटीज की बीमारी नहीं हैं, वे अगर रोजाना सुबह लहसुन लें, तो डायबिटीज का रिस्क कम होता हैं।

मौसमी बीमारियों से मिलती है राहत

नियमित रूप से लहसुन की दो कलियां पानी के साथ निगलने से मौसमी बीमारियों से भी राहत मिलती हैं। रोजाना लहसुन लेने से सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी परेशानियां जल्दी नहीं सतातीं। साथ ही टीबी और अस्थमा जैसे मरीजों के लिए ये काफी लाभकारी माना जाता हैं।

कैंसर का रिस्क घटाता

एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीबायोटिक और एंटीकार्सिनोजेनिक गुणों से भरपूर होने के कारण लहसुन कैंसर जैसी घातक बीमारी का रिस्क भी कम करता हैं। साथ ही जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या होती हैं, उनके लिए भी ये काफी लाभकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *