हॉलीवुड का क्रेज: इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इन हॉलीवुड मूवीज का दबदबा, फर्स्ट वीकेंड में ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ ने कमाए 80 करोड़

Hollywood

हॉलीवुड Hollywood की फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। 1722 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने अब फर्स्ट वीकेंड यानी सिर्फ तीन दिन में भारत से करीब 80 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया हैं। इसके साथ ही ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ भारत में फर्स्ट वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म के लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

हॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं जिन्होंने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही हॉलीवुड फिल्मों के बारे में-

एवेंजर्स एंडगेम (2019)

Hollywood

एवेंजर्स एंडगेम मार्वल्स की अब तक कि सबसे पॉपुलर और मोस्ट वाच्ड मूवी हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड शानदार कमाई की हैं। मूवी ने भारत में ही 373.22 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी।

एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर (2018)

Hollywood

मार्वल्स की एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर का भी कलेक्शन कमाल का था। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 227.43 करोड़ रुपए की कमाई की थी। बड़े-बड़े स्टार्स की कई सारी बॉलीवुड फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई मुश्किल से ही कर पाती हैं, मगर एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने भारतीय दर्शकों को खूब लुभाया था।

स्पाइडर मैन- नो वे होम (2021)

Hollywood

इस लिस्ट में स्पाइडर मैन- नो वे होम तीसरे नंबर पर हैं। इस फिल्म का कलेक्शन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 202.34 करोड़ रुपए का था।

द जंगल बुक (2016)

Hollywood

द जंगल बुक मूवी लोगों की बचपन की यादों को समेटती एक फुल एंटरटेनिंग मूवी थी। भारत में इस फिल्म को खूब पंसद किया गया था। इस फिल्म की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 188 करोड़ रुपए की थी।

द लाॅयन किंग (2019)

Hollywood

इस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब पंसद किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 158.71 करोड़ रुपए की कमाई की थी। एनिमेटेड फिल्मों के मामले में ये भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म हैं। इस फिल्म की डबिंग शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन ने की थी।

इसे भी पढ़े: आमिर खान ने सुनाई अपनी ‘कहानी’, फिल्म का पहला सॉन्ग ऑडियो वर्जन में हुआ रिलीज

जुरास‍िक वर्ल्ड (2015)

Hollywood

जुरास‍िक वर्ल्ड एक ऐसी मूवी हैं जिसे हम लंबे समय से देखते आ रहे हैं। इसमें एक्टर इरफान खान ने भी अहम रोल प्ले किया था। भारत में 100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा छूने वाली ये पहली हॉलीवुड फिल्म थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *