भारतीय टीम साउथ अफ्रीका पहुंची: BCCI ने मुंबई से जोहान्सबर्ग तक के सफर का वीडियो शेयर किया

indian criclet team

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम तीन टेस्ट और तीन वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच गई हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मुंबई से जोहान्सबर्ग तक के पूरे सफर का वीडियो शेयर किया हैं। वीडियो में दिख रहा हैं कि टेस्ट कप्तान विराट कोहली सीनियर पेसर ईशांत शर्मा के साथ मजाक कर रहे हैं, जबकि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और मध्यमक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर एक साथ हंस रहे हैं। वहीं चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में अफ्रीका में पहुंचने पर भारतीय टीम का स्वागत भी नजर आ रहा हैं।

पंत और अनुष्का शर्मा ने भी शेयर किया वीडियो

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जो एक झील के किनारे का हैं। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी उसी झील के किनारे का खूबसूरत वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। ये नजारा टीम इंडिया के होटल के पास का हैं।

south africa tour

एक दिन रहना होगा क्वारैंटाइन

भारतीय क्रिकेट टीम को कड़े क्वारैंटाइन में नहीं रहना होगा। वहां पहुंचने के बाद विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया सिर्फ एक दिन होटल में आइसोलेट होगी।

इसे भी पढ़े: टीम इंडिया के लिए राहत, अफ्रीका पहुंचने पर भारतीय टीम को 1 दिन रहना होगा क्वारैंटाइन

मैच के शेड्यूल

पहला टेस्ट: 26 से 30 दिसंबर, 2021 (सेंचूरियन)

दूसरा टेस्ट: 3 से 7 जनवरी, 2022 (जोहान्सबर्ग )

तीसरा टेस्ट: 11 से 15 जनवरी, 2022 (केप टाउन)

वनडे सीरीज

पहला वनडे: 19 जनवरी, 2022 (पार्ल)

दूसरा वनडे: 21 जनवरी, 2022 (पार्ल)

तीसरा वनडे: 23 जनवरी, 2022 (केप टाउन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *