Indonesia के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी ने हिंदू धर्म अपनाया

President Sukarno's daughter

बुलेलेंग (इंडोनेशिया): इंडोनेशिया (Indonesia) के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी, सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने मंगलवार को अपने 70 वें जन्मदिन पर हिंदू धर्म अपना लिया है, इंडोनेशियाई समाचार पोर्टल डेटिकन्यूज ने ये खबर दी है। धर्मांतरण पर अपना विचार व्यक्त करते हुए सुकमावती ने कहा कि उनके पति की मृत्यु के बाद हिंदू धर्म अपनाने का उनका विचार शुरू हुआ। सीएनएन इंडोनेशिया के मुताबिक हिंदू धर्म उनकी पसंद का धर्म है क्योंकि बाली के लोगों के साथ इसकी घनिष्ठता है।

सुकमावती सुकर्णो की तीसरी बेटी और पूर्व राष्ट्रपति मेगावती सुकर्णोपुत्री की छोटी बहन हैं। इससे पहले, सीएनएन इंडोनेशिया ने बताया था कि वह 26 अक्टूबर को एक समारोह में इस्लाम से हिंदू धर्म अपनाएगी। साल, 2018 में कट्टरपंथी इस्लामी समूहों ने सुकमावती सुकर्णोपुत्री के खिलाफ इस्लाम का अपमान करने वाली कविता पढ़ने का आरोप लगाते हुए एक ईशनिंदा शिकायत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सीनेटरों का बिडेन प्रशासन से रूसी S-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए भारत के खिलाफ…

‘द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ के मुताबिक इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी ने इसे लेकर माफी मांगी थी। इंडोनेशिया में इस्लाम सबसे बड़ा धर्म है। दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *