LJP सांसद चिराग पासवान का मोकामा में हुआ भव्य स्वागत

LJP सांसद चिराग पासवान का मोकामा में हुआ भव्य स्वागत

मोकामा: LJP सांसद चिराग पासवान का आज (बुधवार) मोकामा प्रखंड के मोर गांव में भव्य स्वागत किया गया। पटना से पैतृक गांव शहरबनी जा रहे सांसद चिराग पासवान को फूल-माला पहनाकर खैर मकदम किया गया।

युवा सामाजिक कार्यकर्त्ता कुमार नवनीत हिमांशु उर्फ़ राम मोहित पासवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मरहूम नेता राम विलास पासवान के समर्थकों ने चिराग पासवान का स्वागत किया। मोकामा प्रखंड के मेकरा, कन्हायपुर,मोर में चिराग पासवान जिंदाबाद की गगन भेदी नारेबाजी भी की गई। हर तरफ समर्थकों ने ‘चिराग तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ की नारेबाजी की जा रही थी। एलजेपी नेता चिराग पासवान का मनोबल बढ़ा हुआ दिखा। बाद में एलजेपी नेता शहरबनी के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *