माइकल वॉन ने शेयर किया अजीबो-गरीब बॉलिंग एक्शन का वीडियो

लगान फिल्म का गोली याद हैं? वही जिसकी खतरनाक गेंदबाजी अंग्रेज बल्लेबाजों को समझ नहीं आती। वही गोली जो गेंद फेंकने से पहले बार-बार अपना हाथ घुमाता हैं। इस किरदार को दयाशंकर पांडे ने निभाया था। उनके ऐसे एक्शन से बल्लेबाज मुश्किल में पड़ जाते हैं। ऐसे ही एक गेंदबाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। Michael Vaughan ने इसे गेंदबाजी का सही तरीका बताया सबसे पहले एक ट्विटर यूजर ने इस खिलाड़ी के वीडियो को ट्वीट किया।

Michael वॉन ने इसे गेंदबाजी का सही तरीका बताया:

इस वीडियो को एक फ्रीलांस कॉमेंटेटर चार्ल्स डग्नाल ने शेयर किया। इसके बाद इंग्लैंड के क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी इसे ट्वीट किया। वॉन ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘प्रॉपर एक्शन’ यानी कि यह गेंदबाजी का सही तरीका हैं।

इस वीडियो में गेंदबाज आम गेंदबाजी एक्शन की जगह गेंद फेंकने से पहले कई बार अपना हाथ घुमाता हैं। इसके चलते बल्लेबाज समझ नहीं पाता कि गेंदबाज कब गेंद छोड़ेगा। साथ ही गेंद कब उसके पास आएगी। गेंद की लाइन और लेंथ समझना भी इससे मुश्किल होता हैं। वायरल वीडियो में भी बल्लेबाज गेंद को नहीं समझ पाता, खेलना तो दूर की बात हैं। वहीं विकेटकीपर को भी गेंद समझने में दिक्कत आती हैं। वो गेंद को ठीक तरह से नहीं पकड़ पाता। खैर, बल्लेबाज के लिए यह अच्छा होता हैं कि वो आउट होने से बच जाता हैं।

बुमराह और मलिंगा जैसे नामी गेंदबाजों का भी हैं अलग एक्शन

क्रिकेट की दुनिया में कई गेंदबाज अपने अनोखे एक्शन के लिए चर्चा में रहे हैं। जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा जैसे नामी गेंदबाज इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। कई स्पिनर्स भी अपने अनोखे एक्शन के लिए जाने गए।

Michael Vaughan

क्या हैं लगान फिल्म की कहानी?

लगान फिल्म 1893 के एक गांव के बारे में हैं। इस गांव में सूखा पड़ने से लोगों की फसल अच्छी नहीं होती। इससे परेशान होकर लोग राजा से लगान माफ करने की मांग करने जाते हैं। यहां राजा अंग्रेजों के साथ क्रिकेट देखने में व्यस्त होता हैं। यह सब देखकर एक युवा लड़के भुवन को गुस्सा आ जाता हैं। वो क्रिकेट का मजाक उड़ाता हैं। यह बात कंपनी कैप्टन एंड्रयू रसल को पसंद नहीं आती। वो भुवन को क्रिकेट मैच खेलने की चुनौती देता हैं। वो कहता हैं कि अगर गांव के लोग अंग्रेजों की टीम को हरा दें तो तीन साल के लिए उनका लगान माफ हो जाएगा। भुवन यह सुनकर खुश हो जाता हैं और मैच खेलने के लिए मान जाता हैं।

इसे भी पढ़े: WTC के दूसरे लेग का फाइनल लॉर्ड्स में

वह लौटकर गांव के लोगों को क्रिकेट खेलने के लिए मनाने की कोशिश करता हैं। किसी तरह वो एक क्रिकेट टीम बनाने में सफल होता हैं। मैच में जब गांव की टीम मुश्किल में आती हैं तो गोली को गेंदबाजी करने के लिए भेजा जाता हैं। पहले तो गोली का गेंदबाजी एक्शन किसी को समझ नहीं आता। एक अंग्रेज बल्लेबाज जल्दी आउट भी हो जाते हैं। बाद में रसल गोली के एक्शन को समझकर अपने साथी बल्लेबाज को बताता हैं। आखिर में बड़ी मेहनत के बाद गांव वाले जीत जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *