नूपुर शर्मा के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन LIVE: प्रयागराज में पत्थरबाजी, प्रदर्शनकारियों ने PAC का ट्रक फूंका

नई दिल्ली: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा से निष्कासित नेता Nupur Sharma के खिलाफ शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, बंगाल के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने PAC का ट्रक तक फूंक डाला। कर्नाटक में नूपुर का पुतला लटका दिया। झारखंड की राजधानी रांची में भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।

एक दिन पहले ही नूपुर सहित 33 लोगों के खिलाफ हेट स्पीच देने का मामला दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया हैं। मुंबई में भी उनके खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने ही उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की हैं, क्योंकि उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां मिल रही थीं।

 Nupur Sharma

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: नूपुर की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ इनाम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, सहारनपुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, उन्नाव, देवबंद समेत कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुए। सहारनपुर में तोड़फोड़ और प्रयागराज में पत्थरबाजी हुई। प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने PAC का ट्रक फूंक डाला। कई जगहों पर हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीम आर्मी चीफ सतपाल तंवर ने नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया।

दिल्ली: शाही इमाम बोले- हम प्रदर्शनकारियों को नहीं जानते:

 Nupur Sharma

दिल्ली में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए करीब 1500 लोग जमा हुए थे। नमाज के बाद करीब 300 लोग बाहर आए और नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा कि हमारी तरफ से प्रोटेस्ट का कोई कॉल नहीं था। नमाजी नमाज पढ़कर बाहर निकले और अचानक प्रदर्शन करने लगे। हम नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन हैं। मुझे लगता हैं कि वे एआईएमआईएम के सदस्य हैं या ओवैसी के आदमी हैं।

कर्नाटक: बेलगावी में नूपुर शर्मा का पुतला लटकाया:

कर्नाटक के बेलगावी में शुक्रवार को फोर्ट रोड पर एक मस्जिद के पास बिजली के तार से भाजपा की नूपुर शर्मा का पुतला लटका मिला। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस मुद्दे ने लोगों में आक्रोश पैदा किया, पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर इसे तुरंत हटा दिया।

कश्मीर: श्रीनगर और कई अन्य जगहों पर प्रदर्शन:

कश्मीर के श्रीनगर और कई अन्य शहरों में नूपुर शर्मा की टिप्पणी के खिलाफ नारेबाजी की गई। यहां भी प्रदर्शन नमाज के बाद ही शुरू हुए। कई पोस्टर भी दिखे, जिसमें पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वाले का सिर काटकर लाने की बात भी कही गई।

बंगाल: कोलकाता में भी प्रदर्शन, पत्थरबाजी और फायरिंग:

कोलकाता और हावड़ा में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाला का बुरा हश्र करना चाहिए। भीड़ में शामिल लोगों ने दुकानों को बंद कराने को लेकर बवाल भी किया। जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले बरसाने पड़े। हालांकि, प्रदर्शन उग्र होता गया। प्रदर्शनकारियों को संभालने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी।

पंजाब: शाही इमाम की मांग पर लुधियाना में प्रदर्शन:

लुधियाना जामा मस्जिद में पंजाब के शाही इमाम द्वारा पैगंबर का अनादर करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया। जुमे की नमाज के बाद मजलिस अहरार इस्लाम हिंद ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारी बोले- पैगंबर की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

 Nupur Sharma

महाराष्ट्र: कई शहरों में प्रदर्शन:

महाराष्ट्र के नवी मुंबई, पनवेल, सोलापुर, औरंगाबाद में भी हुए प्रोटेस्ट हुए हैं। हालांकि यहां से अभी कोई हिंसा की खबर नहीं हैं। प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *