महाराष्ट्र में नई सरकार: फडणवीस 1-2 दिन में ले सकते हैं CM पद की शपथ

मुंबई: करीब दो हफ्ते पहले शुरू हुई Maharashtra की राजनीतिक उठापटक खत्म होने की ओर हैं। उद्धव ठाकरे इस्तीफे के बाद BJP ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। आज सुबह 11 बजे फडणवीस के घर कोर कमेटी की बैठक हैं। सूत्रों के मुताबिक, फडणवीस एक-दो दिन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

गुवाहाटी से गोवा पहुंचे एकनाथ शिंदे आज मुंबई रवाना होने से पहले अपने विधायकों के साथ एक बैठक करेंगे। वे आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात भी कर सकते हैं।

बुधवार रात करीब सवा 11 बजे उद्धव ठाकरे इस्तीफा देने खुद ही ड्राइव कर राजभवन के लिए निकले थे। उनके साथ कार में दोनों बेटे आदित्य और तेजस ठाकरे भी थे। उद्धव जब राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने पहुंचे तो राज्यपाल ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था बनने तक अपने पद पर बने रहने को कहा। राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य के साथ एक मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे अपने आवास मातोश्री पहुंचे।

इधर, बागी विधायक भी देर शाम गोवा पहुंच गए। इसके बाद बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की।

उद्धव ने शिंदे गुट के गिले-शिकवों पर अपनी बात रखी और कहा कि आपको अपनी बात ठीक तरह से रखनी चाहिए थी। उद्धव ने कहा कि जिनसे धोखे की आशंका थी वे साथ रहे। उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार को धन्यवाद कहा।

भाजपा खेमे में जश्न का माहौल:

इधर, उद्धव के इस्तीफे के ऐलान के बाद भाजपा विधायकों में जश्न का माहौल हैं। ताज होटल में भाजपा विधायकों की बैठक में ‘वंदे मातरम’ के नारे लगे और कई विधायकों ने देवेंद्र फडणवीस को मिठाई खिलाकर महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने का जश्न मनाया।

बैठक खत्म होने के बाद फडणवीस होटल से निकल गए। उन्होंने कहा कि वे हर मुद्दे पर गुरुवार को बात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे से उनकी फोन पर बातचीत हुई हैं। सरकार बनाने को लेकर दोनों नेताओं के बीच जल्द मुलाकात हो सकती हैं।

भाजपा ने दिया शिंदे गुट को डिप्टी CM और मंत्री पदों का ऑफर:

सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन भी चल रहा हैं। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया हैं। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी CM के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया हैं। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता हैं।

बागी विधायक गोवा पहुंचे:

बागी विधायकों का कुनबा बुधवार देर रात गोवा पहुंच गया। वे शाम को ही गुवाहाटी से चार्टर्ड प्लेन से गोवा निकले थे। वे रेडिसन ब्लू होटल से चार चार्टर्ड बसों से एयरपोर्ट निकले थे और रास्ते में उन्होंने विक्ट्री साइन भी दिखाया। एकनाथ शिंदे सुबह सभी विधायकों के साथ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे।

बताया जा रहा हैं कि इन विधायकों को गुरुवार को फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचना था, लेकिन अब उनका कार्यक्रम कैंसल हो गया हैं। इधर, बागी विधायकों के मुंबई पहुंचने पर उनकी सुरक्षा के लिए CRPF के करीब 2 हजार जवानों को स्पेशल फ्लाइट से मुंबई भेजा गया हैं।

Maharashtra

Maharashtra सियासत के बड़े अपडेट्स:

इस्तीफे से पहले उद्धव ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की जगह विवेक फणसलकर को नया कमिश्नर बना दिया। पांडे के रिटायरमेंट के बाद नई नियुक्ति की गई हैं। इसके अलावा औरंगाबाद शहर के म्यूनिसिपल कमिश्नर को भी बदला गया हैं। सांगली के जिलाधिकारी डॉ. अभिजीत चौधरी को औरंगाबाद का म्यूनिसिपल कमिश्नर बनाया गया हैं।

उद्धव कैबिनेट ने औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया हैं। इसके अलावा नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम डीवाई पाटिल एयरपोर्ट रखा गया हैं। सपा ने नाम बदलने का विरोध किया हैं।

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बीच पुणे जिले में शिवसेना को बड़ा झटका लगा हैं। पुरंदर के पूर्व शिवसेना विधायक और मंत्री रह चुके विजय शिवतारे ने एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने का ऐलान किया हैं। संजय राउत ने बागियों की तुलना औरंगजेब से की हैं। उन्होंने उद्धव ठाकरे के अब तक के काम की तारीफ भी की।

इसे भी पढ़े: BJP ने महाराष्ट्र के तीन टुकड़े करने की साजिश रची: शिवसेना

फ्लोर टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?

सुप्रीम कोर्ट में बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई के दौरान शिवसेना के वकील देवदत कामत ने फ्लोर टेस्ट का जिक्र किया था, जिस पर कोर्ट ने कहा इस पर हम कुछ नहीं कह रहे हैं। अगर, ऐसा कुछ हुआ तो आप कोर्ट आ सकते हैं। शिंदे ने 16 विधायकों को सदस्यता रद्द की नोटिस और डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे को लेकर याचिका दाखिल की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *