आज ही के दिन इन्सान ने किया था चांद फतह..

On this day man had conquered the moon..

आज उस ऐतिहासिक दिन को पूरे 52 साल हो गए हैं, जब मानव सभ्यता ने एक बड़ी उपलब्धि कासिल की थी। Apollo Moon Mission के लिए अंतरिक्षयान ने 16 जुलाई, 1969 को उड़ान भरी थी। इस यान में अंतरिक्षयात्री Neil Armstrong, Buzz Aldrin और Michael Collins सवार थे (Apollo 11 Mission Astronauts)। जो केवल 11 मिनट में ही अंतरिक्ष की कक्षा तक पहुंच गए। इसके चार दिन बाद 20 जुलाई को नील आर्मस्ट्रांग चांद पर कदम रखने वाले पहले इन्सान थे। इस दौरान उनके साथ एल्ड्रिन भी मौजूद थे।

Neil Armstrong MOON

अपोलो 11 मानव जाति को चांद पर पहुंचाने वाला पहला मिशन था। अंतरिक्षयान को लूनर मॉड्यूल ईगल चंद्रमा पर उतरने में 102 घंटे, 45 मिनट का वक्त लगा। ये 20 जुलाई को चांद पर उतरा था। नील आर्मस्ट्रांग को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के सबसे काबिल अंतरिक्षयात्रियों में से एक माना जाता हैं। जब वह अंतरिक्ष की सतह पर पैर रखने वाले थे, तब पूरी दुनिया के दिलों की धड़कन बढ़ गई थीं। आर्मस्ट्रांग के लिए ये सब काफी मुश्किल था, क्योंकि उनसे पहले कोई भी इंसान चंद्रमा पर नहीं आया था लेकिन उन्होंने अपने हुनर से पूरे हालात को संभाल लिया।

लाखों लोग जुड़े थे पहले मून मिशन से

इसके बाद नील आर्मस्ट्रांग ने कई इंटरव्यू भी दिए, जिनमें उन्होंने हमेशा कहा कि जब वह चंद्रमा पर कदम रख रहे थे तो वो लम्हा थोड़ा तनाव भरा था। नासा ने अनुमान जताया था कि इस मिशन से करीब चार लाख लोग जुड़े थे, जिनमें मिशन कंट्रोलर से लेकर ठेकेदार और गणितज्ञ तक शामिल थे। नील ने भी इस सफलता का श्रय मिशन से जुड़े इन लोगों को ही दिया। चांद पर जो लूनर लैंडर उतरा था, उसमें केवल दो ही लोग थे, एक नील आर्मस्ट्रांग और दूसरे बज एल्ड्रिन (Neil Armstrong and Buzz Aldrin) पहले आर्मस्ट्रांग ने चांद पर कदम रखा, फिर एल्ड्रिन ने रखा।

18+ को फ्री कोरोना बूस्टर डोज: अगले 75 दिन मुफ्त मिलेगी वैक्सीन

चांद पर कदम रखने के बाद नील ने क्या कहा?

Neil Armstrong MOON

जब चांद की उबड़ खाबड़ जमीन पर नील आर्मस्ट्रांग ने पहला कदम रखा तो किसी को अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होगा और वह अपने अनुभव के बारे में क्या कहेंगे। फिर आर्मस्ट्रांग ने जो कहा उसने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने इसे इंसान का छोटा कदम और मानवता की लंबी छलांग बताया था। अपोलो के कुल 11 मिशन से जुड़े 33 अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष तक पहुंचे थे, इनमें से 27 चंद्रमा तक गए, 24 ने उसका चक्कर लगाया जबकि 12 ने चांद की सतह पर कदम रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *