यूरोप में भीषण गर्मी से लोगों की मौत, आखिर कैसे पिघला ट्रेन का सिग्नल

यूरोप: पूरा यूरोप भीषण गर्मी की आग में Heat रहा हैं, एयरपोर्ट के रनवे पिघल रहे हैं, रेलवे ट्रैक फेल और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हैं। स्पेन और पुर्तगाल में मरने वालों की संख्या 1700 के करीब पहुंच गई हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर अफवाहों और भ्रामक जानकारियों का बाजार भी गर्म हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ट्रेन के सिग्नल की एक ऐसी फोटो शेयर की जा रही हैं जिसे लेकर दावा किया जा रहा हैं कि यह सिग्नल भीषण गर्मी के कारण पिघल गया हैं। हालांकि इसकी सच्चाई कुछ और ही हैं।

दरअसल, रेलवे सिग्नल की यह तस्वीर ब्रिटेन के बेडफोर्डशायर के सैंडी शहर की हैं। एक तस्वीर में पिघले हुए सिग्नल को देखा जा सकता हैं, जिसे वायरल किया जा रहा हैं। हालांकि इस घटना स्थल की एक और तस्वीर भी हैं जिसमें दिखता हैं कि वहां आग लगी थी। इसकी वजह से ही यह सिग्नल पिघला हैं और रेलवे ट्रैक भी प्रभावित हुआ हैं।

लंदन के कुछ हिस्सों में जंगल की आग में कई घर नष्ट हो गए हैं। ज्यादातर देशों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा तापमान 2019 में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि पारा अभी भी इसके ऊपर जा सकता हैं। विशेषज्ञों का दावा हैं कि अगर कार्बन उत्सर्जन कम नहीं किया, तो हालात इससे ज्यादा बुरे हो जाएंगे। ब्रिटेन में गर्मी से हालात इतने बिगड़ गए हैं कि वहां का ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बिगड़ गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन में सड़कों पर डामर पिघलने लगा हैं। लूटन एयरपोर्ट का रनवे भी पिघल गया। वहीं, रेलवे ट्रैक भी बढ़ते तापमान को सह नहीं पा रहे हैं और फैल रहे हैं। ब्रिटेन में लोगों को ट्रेन से यात्रा न करने की सलाह दी गई हैं।

इस कारण पिघल रहे रेलवे ट्रैक

heat

परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स के मुताबिक, हमारा देश का रेल नेटवर्क इस भीषण गर्मी का सामना नहीं कर सकता। इसे अपग्रेड करने में वर्षों लग जाएंगे। तापमान के बढ़ने के कारण ट्रैक का पारा 50 डिग्री, 60 डिग्री और यहां तक कि 70 डिग्री तक पहुंच जाता हैं। इस कारण ट्रैक पिघल सकते हैं और ट्रेन के पटरी से उतरने का खतरा बढ़ जाता हैं।

फ्रांस, पुर्तगाल, स्पेन, ग्रीस पर गर्मी की मार

सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, बल्कि फ्रांस, पुर्तगाल, स्पेन, ग्रीस समेत पूरे यूरोपीय देश तप रहे हैं। ज्यादातर लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की हैं कि एक-दो दिन में पारा 41 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। बढ़ती गर्मी की वजह से जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गईं हैं।

दक्षिणी यूरोप के कुछ हिस्सों में सैकड़ों जंगल जल रहे

दक्षिणी यूरोप के कुछ हिस्सों में अभी भी सैकड़ों जंगल जल रहे हैं। हालांकि, यहां तापमान धीरे-धीरे घट रहा हैं। लेकिन यहां आग पर काबू पाने के लिए हजारों फायरफाइटर्स लगे हुए हैं। अधिकारियों का कहना हैं कि अभी और जंगलों में भी आग लगने का खतरा बना हुआ हैं। स्पेन में लगातार बीते आठ दिन से हीटवेव चल रही हैं। यहां अब तक 510 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इस साल आग लगने से 1.73 लाख एकड़ की जमीन तबाह हो चुकी हैं।

बचने के लिए आइस बार जा रहे लोग

पेरिस में गर्मी से बचने के लिए लोग आइस बार का सहारा ले रहे हैं। आइस बार में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस हैं। यहां लोग 25 मिनट के लिए लगभग 2 हजार रुपये चुका रहे हैं। फ्रांस के कुछ हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *