PM Modi आज G-7 समिट में हिस्सा लेंगे

जर्मनी: प्रधानमंत्री PM Modi सोमवार को जर्मनी के बावेरिया की वादियों में स्थित श्लॉस एल्माऊ पैलेस में G-7 समिट में हिस्सा लेंगे। मोदी मुख्य रूप से G-7 के दो सेशन में हिस्सा लेंगे। शिखर सम्मेलन में क्लाइमेट, एनर्जी, हेल्थ और फूड सिक्योरिटी एंड जेंडर इक्वालिटी हैं, जिस पर सबसे ज्यादा फोकस होगा। इसके अलावा यूक्रेन-रूस जंग, हिन्द-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर भारत के स्टैंड पर भी चर्चा में शामिल होंगे। इसके बाद वे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का भी दौरा करेंगे।

इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 के 48वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जर्मनी के म्यूनिख पहुंचे थे। वहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया था। मोदी ने कहा था- आज 26 जून हैं जो डेमोक्रेसी के लिहाज से अहम हैं। आज से 47 साल पहले इसी समय उस डेमोक्रेसी को बंधक बनाने उसे कुचलने का प्रयास किया गया था। इसी दिन डेमोक्रेसी पर इमरजेंसी लगाई गई थी। इसके बाद लोकतंत्र की जीत हुई। भारत के लोगों ने लोकतंत्र को कुचलने का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया।

आज भारत के हर गांव में बिजली: PM Modi

आज भारत का हर गांव खुले में शौच से मुक्त हैं। हर गांव में बिजली हैं। 99 फीसदी लोगों के पास क्लीन कुकिंग के लिए गैस हैं। हर परिवार बैंकिंग से जुड़ा हैं। हर गरीब को पांच लाख रुपए के इलाज की सुविधा उपलब्ध हैं। भारत में हर 10 दिन में एक यूनिकॉर्न बन रहा हैं। हर महीने एवरेज 5 हजार पैट्रन फाइल होते हैं। यह लिस्ट बहुत लंबी हैं। मैं बोलता जाऊंगा तो आपके डिनर का टाइम हो जाएगा।

जर्मनी में मोदी का जोरदार स्वागत:

इसके पहले, इस दौरान वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसी दौरान एक भारतीय से शादी करने वाली जर्मन लड़की ने पति के साथ मोदी के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। इस लड़की ने प्रधानमंत्री से हिंदी में पूछा- आप कैसे हैं? फिर गुजराती में पूछा- केम छो (आप कैसे हैं)। मोदी इस अंदाज पर खुश नजर आए। उन्होंने इस लड़की से कहा- आपने हिंदी भी सीख ली।

PM Modi
PM Modi

समिट जिस होटल में, वह AC नहीं:

PM Modi

जिस होटल में सम्मेलन होने वाला हैं, उसमें एयरकंडीशनर नहीं हैं। पैलेस में ईको फ्रेंडली कूलिंग सिस्टम हैं, जहां 8 डिग्री सेल्सियस तापमान मेंटेन किया जाता हैं। यह होटल 2015 में भी जी-7 की मेजबानी कर चुका हैं। मेजबानी के लिए 47 प्रेसिडेंशियल सुइट्स हैं, जो मुख्य होटल से अलग हैं। इसे रिट्रीट नाम दिया गया हैं। जर्मनी से 27 जून को PM UAE के लिए रवाना होंगे।

सात देशों का समूह हैं G-7:

G-7 समूह दुनिया के सात सबसे अमीर देशों का समूह हैं, जिसकी अध्यक्षता अभी जर्मनी कर रहा हैं। इस समूह में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल हैं। इसमें अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों को भी आमंत्रित किया गया हैं।

इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू सहित कई अन्य शीर्ष नेता हिस्सा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *