राजस्थान, MP समेत 4 राज्यों में प्री-मानसून बौछारें: केरल, कर्नाटक में 3 दिन के अंदर झमाझम, दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत की उम्मीद

नई दिल्ली: भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर-मध्य भारत में monsoon और उसके पहले प्री-मानसून का इंतजार हो रहा हैं। इस बीच, शनिवार को पश्चिमी तट पर गोवा, मुंबई को पार करते हुए आगे बढ़ा मानसून रविवार को भी उसी स्थान पर टिका रहा। हालांकि, अब इसके जल्द ही दक्षिणी गुजरात, आंध्र, तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के लिए अनुकूल स्थितियां बन चुकी हैं। इसके साथ ही दक्षिणी राजस्थान, अंदरूनी गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बीते प्री-मानसून बारिश हो रही हैं।

हवा का पैटर्न बता रहा हैं कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश तक 15 जून तक मौसम में बदलाव आने की संभावना नहीं हैं। यानी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 15 जून की शाम से या 16 जून को इन राज्यों में आंधी आने की आशंका हैं।

उत्तरी व मध्य राजस्थान में अगले दो दिनों में बारिश हो सकती हैं। बिहार में 15 जून से हवाएं बदलेंगी। इसी दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में मध्यम दर्जे का पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होगी।

monsoon

मध्यप्रदेश: दो दिन बाद अरब सागर ब्रांच के जरिए इंदौर संभाग से आएगा मानसून:

मध्यप्रदेश में अरब सागर ब्रांच के जरिए इंदौर संभाग से एंट्री ले सकता हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान हैं कि मानसून की बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच सक्रिय नहीं हुई हैं, जबकि अरब सागर वाली ब्रांच सक्रिय हैं। इसलिए 15 या 16 जून के आसपास मानसून मध्य प्रदेश पहुंच सकता हैं। साथ ही बीते 24 घंटे में प्रदेश का 50% हिस्सा प्री-मानसून बौछारों से तर हो गया। बारिश से मौसम में घुली ठंडक के कारण गर्मी का लंबा दौर थम सा गया।

उत्तर प्रदेश: 17 से 20 जून के बीच मानसूनी बारिश की संभावना, लेकिन 2 दिनों तक पड़ेगी तेज गर्मी:

44°C तापमान का टार्चर झेल रहे यूपी वालों को 3 दिन बाद यानी 17 जून को राहत मिल सकती हैं। मौसम विभाग का दावा हैं कि उत्तर प्रदेश में 17 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता हैं। इससे पहले गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही हैं। मौसम विभाग का दावा हैं कि अगले दो से तीन दिन तक इस तरह भीषण गर्मी पड़ेगी। तापमान 43 से 44°C तक बना रहेगा। हालांकि 15 जून से तापमान 1 से 2°C की कमी हो सकती हैं। इससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद हैं।

जरात: मानसून की एंट्री, दक्षिण गुजरात-सौराष्ट्र में कई जगह जोरदार बारिश:

कर्नाटक में 11 दिनों से अटका मानसून का एक सिरा गुजरात पहुंच गया हैं। खासकर सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में इसका असर दिखने लगा हैं। कई इलाकों में हल्की से जोरदार बारिश हुई। शनिवार मध्य रात्रि से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। सूरत में रात 2 बजे के बाद जोरदार बारिश हुई। राजकोट में भी आधा इंच बारिश दर्ज की गई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली।

monsoon

हरियाणा: पारा सामान्य 5 डिग्री ज्यादा रहा:

हरियाणा में रविवार को दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। नूंह में पारा 46.6 और हिसार में 45 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 15-16 जून को आंधी और बारिश होने की संभावना हैं।​​​​​​​

इसे भी पढ़े: दिल्ली मौसम: दस साल में पहली बार मई में 17.2 डिग्री तक गिरा पारा, केदारनाथ में भी बारिश और बर्फबारी

हिमाचल: कभी भी आ सकता हैं monsoon:

शिमला सहित प्रदेश के 8 जिलों में तेज तूफान के साथ बारिश हुईं। तापमान में गिरावट आई हैं। मौसम विभाग के अनुसार यहां कभी भी मानसून आ सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *