राम रहीम को मिली 30 दिन की पेरोल: पहली बार डेरा प्रमुख हुआ लाइव, UP के बागपत आश्रम में रहने की इच्छा जताई

हिसार: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत Ram Rahim को एक बार फिर पैरोल मिल गई हैं। रोहतक की सुनारिया जेल से बंद बाबा को अब 30 दिन की पैरोल मिली हैं। राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत में अपने आश्रम में रहेगा। इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव के समय बाबा को एक महीने की पैरोल दी गई थी।

जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि राम रहीम को नियमों के अनुसार पैरोल मिली हैं और उन्होंने कोई शर्त नहीं रखी। पिछली बार उसे 21 दिनों की पैरोल मिली थी। इस दौरान वह अपने गुरुग्राम स्थित आश्रम में रहा था। इस दौरान वह हनीप्रीत और परिवार के सदस्यों से बहुत कम समय मिला था। डेरा प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने कहा कि हरियाणा सरकार के जेल एमेंडमेंट एक्ट के अनुसार 2022 में पेरोल के नियमों में बदलाव किया गया हैं। जिसके अनुसार अब पेरोल के लिए कोई कारण देना जरूरी नहीं हैं। पेरोल में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम करने पर भी कोई पाबंदी नहीं हैं।

डेरा सच्चा सौदा की अपील संगत घरों में रहे:

डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन ने ट्वीट किया हैं कि आप सभी को जानकार खुशी होगी कि पिता जी आज पैरोल पर बरनावा आश्रम में पहुंच गए हैं। सभी साध संगत ने घरों में रहकर उनका नाम सिमरन करने की अपील हैं और जैसे भी आगे का प्रोग्राम होगा, बताया जाएगा। साध संगत को एडम ब्लॉक, जिम्मेदार समय-समय पर सूचित कर देंगे व प्रशासन का पूरा-पूरा साथ देना हैं।

Ram Rahim पहली बार हुआ लाइव:

जेल से पेरोल मिलने के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत पहली बार लाइव हुआ।राम रहीम ने लाइव होकर कहा कि हम यूपी से बोल रहे हैं। आप सबको बहुत बहुत बधाई हो। भगवान खुशियां दें। आप बहुत देर से कह रहे थे कि गुरु जी कब आओगे। राम जी ने सुन ली हैं। हम आपकी सेवा में खड़े हैं। आपने हमेशा मेरी बात माननी हैं। दस चटि्ठयां भेजी। आप एडम ब्लॉक के सेवादार के अनुसार आपने चलना हैं। शाह मस्ताना जी से आप सबके लिए खुशियां मांगते हैं। प्रशासन का सहयोग करना हैं। पूरा अमल करना हैं।

25 अगस्त 2017 को जेल गया था राम रहीम:

राम रहीम 25 अगस्त 2017 में साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा हुई थी। तब से लेकर अब तक डेरा प्रमुख जेल में ही बंद हैं। पत्रकार छत्रपति हत्यकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा काट रहा हैं। राम रहीम को 7 फरवरी से 28 फरवरी तक पहली पैरोल मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *