रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स: फिनलैंड ने नाटो में शामिल होने की घोषणा की तो बौखलाया रूस, कहा- अंजाम भुगतना होगा

Russia Ukraine

कीव/मॉस्को: यूक्रेन-रूस Russia-Ukraine युद्ध के बीच फिनलैंड ने नाटो में शामिल होने की घोषणा की हैं। फिनलैंड की प्रधानमंत्री सन्ना मारिन और राष्ट्रपति सौली नीनिस्टो ने गुरुवार को कहा कि नाटो की सदस्यता के लिए जल्द ही आवेदन दाखिल करेंगे। इस पर रूस भड़क गया हैं।

रूसी सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेश्कोव ने कहा कि अगर फिनलैंड नाटो में शामिल होता हैं तो उसे अंजाम भुगतना होगा। फिनलैंड के कदम से यूरोप में स्थिरता और सुरक्षा में मदद नहीं मिलेगी। रूस की फिनलैंड के साथ 1340 किमी सीमा लगती हैं। इस बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के कदम का स्वागत किया हैं।

Russia Ukraine

Russia-Ukraine War के अपडेट्स:

जापान 20 मई के बाद रूस को हाई-टेक सामान नहीं देगा। ​​​​​​

इमैनुएल मैक्रों का कहना हैं कि फ्रांस नाटो में फिनलैंड का सदस्यता का समर्थन करेगा।

रूस ने लुहांस्क के सेवेरोदोनेट्स्क में पिछले 24 घंटे में 9 बार हवाई हमले किए हैं।

यूक्रेन ने मारियुपोल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एलन मस्क से मदद मांगी हैं।

भारत ने रूस के खिलाफ वोटिंग से बनाई दूरी:

दूसरी तरफ बीते दिन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में यूक्रेन के मानवीय संकट को लेकर वोटिंग की गई। 47 में से 33 देशों ने रूस के खिलाफ वोट दिया। जबकि भारत और पाकिस्तान समेत 12 लोगों ने वोटिंग परहेज किया। वहीं, चीन और इरीट्रिया रूस के सपोर्ट में वोट दिया।

युद्ध के बीच पुतिन ने टॉप कमांडर को हटाया:

यूक्रेन का दावा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बीच युद्ध में ही टॉप कमांडर जनरल वालेरी गेरासिमोव को सस्पेंड कर दिया हैं। जबकि कई अन्य टॉप अधिकारियों को या तो बर्खास्त कर दिया गया हैं या फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

Russia Ukraine

रूसी हमले में अब 570 हेल्थ सेंटर और 101 स्कूल तबाह:

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना हैं कि युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने यूक्रेन के 570 हेल्थ सेंटर्स और 101 हॉस्पिटल को तबाह कर दिया हैं। वहीं, यूक्रेन के ऑपरेशनल टैक्टिकल ग्रुप का कहना हैं कि बीते रोज उन्होंने देश के पूर्वी हिस्से में 180 रूसी सैनिकों को ढेर कर दिया।

इसे भी पढ़े: यूक्रेन-रूस जंग अपडेट्स: यूक्रेन को अब तक 600 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान

रूस और चीन में कोयला इंपोर्ट 49% बढ़ा:

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद जहां दुनिया भर के देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। वहीं, अप्रैल में चीन का रूस के साथ कोयला इंपोर्ट 49% बढ़ गया हैं। पश्चिमी देशों पर निर्भरता कम करने के लिए रूस पूर्व में नए मार्केट तलाश कर रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *