Satish Kaushik: नहीं रहा वो हंसमुख चेहरा जिसके पीछे छुपा था दुखों का पहाड़

Satish Kaushik: That cheerful face is no more

मुंबई: फिल्म अभिनेता, निर्देशक सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने 66 साल की उम्र में हमें अलविदा कह दिया। अब वह हमारे बीच नहीं, यकीन करना काफी मुश्किल हो रहा है। उनके इस आकस्मिक निधन से उनका परिवार गहरे सदमें में है। वह अपने पीछे पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका को छोड़ गए हैं। सतीश कौशिक ने फिल्म इंडस्ट्री अपने किरदारों से दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी पर उनकी निजी जिंदगी में उन पर कई दुखों के पहाड़ टूटे-

सतीश कौशिक एक जिंदा दिल व्यक्ति थे और उनकी जिंदादिली के उनके सभी दोस्त कायल थे। यारों के यार कहलाए जाने वाले सतीश कोशिक ने करियर में भले ही कई कामयाबी हासिल की हों लेकिन निजी जिंदगी में उन्हें कई दुखों का सामना करना पड़ा। सतीश कौशिक ने वर्ष 1985 में उन्होंने शशि कौशिक संग शादी की थी। इसके बाद साल उन्होंने अपने घर में एक नन्हें मेहमान का स्वागत किया और उनके बेटे शानू कौशिक का जन्म हुआ।

वह अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त बिता रहे थे कि तभी करीब 02 साल की उम्र में उनके बेटे की मौत हो गई। अपने कलेजे के टुकड़े को खोने के बाद अभिनेता कौशिक टूट गए थे। इसके बाद उनके घर में किलकारी नहीं गूंजी। लेकिन 56 साल की उम्र में सतीश कौशिक ने एक बार अपनी जिंदगी में रंग भरने का फैसला किया और सरोगेसी के जरिए उन्होंने अपने बेटी का स्वागत किया। वर्ष 2012 में सरोगेसी के जरिए सतीश कौशिक और शशि कौशिक एक बार फिर पिता बने। अब अभिनेता की मौत के बाद उनकी पत्नी और बेटी अकेले रह गए हैं।

हरियाणा में जन्मे कौशिक कैसे बने मुंबई के राजा

सतीश कौशिक का दिल्ली से गहरा संबंध रहा है और उन्होंने अंतिम सांस भी दिल्ली में ही ली। वर्ष 1956 में सतीश कौशिक का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई करने के बाद दिल्ली का रुख किया। दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने एक्टिंग में अपना हाथ आजमाने का फैसला किया। दिल्ली में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया और एक्टिंग के गुर सीखे। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और वर्ष 1983 में एक्टिंग डेब्यू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *