आज सावन सोमवार, प्रदोष व्रत और कल सावन शिवरात्रि का पर्व

Sawan Monday, Pradosh fast and tomorrow Sawan Shivratri festival

नई दिल्ली: आज सावन Sawan का दूसरा सोमवार Monday हैं। सावन के दूसरे सोमवार पर बहुत ही अच्छा शुभ संयोग बन हुआ हैं। आज सावन सोमवार के साथ प्रदोष व्रत भी हैं। सावन सोमवार के दिन प्रदोष व्रत होने से भगवान शिव की पूजा,उपासना और अभिषेक का महत्व काफी बढ़ गया हैं। सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।

सावन के दूसरे सोमवार पर करें ये उपाय

Sawan Monday

सावन का महीना जीवन में सुख,समृद्धि और सुखी पारिवारिक जीवन के लिए बहुत ही शुभ माना गया हैं। ज्योतिष के अनुसार, पति-पत्नी के बीच मिठास और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए शिव जी और मां पार्वती का पंचामृत से अभिषेक करें। मान्यता हैं कि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच का क्लेश कम होगा।

सावन माह में रुद्राभिषेक का महत्व

सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बहुत ही विशेष होता हैं। इस माह में भगवान शिव की आराधना करने पर सबसे ज्यादा शुभ फल की प्राप्ति होती हैं। सावन में रुद्राभिषेक करने पर सभी तरह के ग्रह दोष और कष्टों से मुक्ति मिलती हैं। सावन का हर दिन विशेष कर सावन सोमवार, प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि शुभ और कल्याणकारी होता हैं। मान्यता हैं कि सावन में अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के उपाय किए जाते हैं।

सावन सोमवार उपाय

सावन महीने के दूसरे सोमवार के दिन विधि विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-उपासना करने पर सभी तरह के ग्रह दोष और कष्टों से मुक्ति मिलती हैं और साथ में सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक और शिवलिंग का श्रृंगार किया जाता हैं। सावन सोमवार के दिन कुछ उपाय बहुत ही उपयोगी होते हैं।

  • जीवन में सुखी और धन वृद्धि के लिए सावन सोमवार के पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें।
  • नौकरी और कारोबार में लाभ के लिए सोमवार के दिन भोलेनाथ को केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं।
  • आरोग्यता के लिए सावन सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति के लिए भोलेनाथ को भांग, धतूरा और बेलपत्र अर्पित करना बेहद शुभ माना गया हैं।

कल मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि

Sawan Monday

आज सावन के दूसरे सोमवार के दिन बहुत ही अच्छा शुभ योग बना हैं। आज सावन सोमवार के साथ प्रदोष व्रत भी हैं और कल यानी 26 जुलाई को सावन मासिक शिवरात्रि का त्योहार भी हैं। हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता हैं और खासतौर पर सावन महीने की शिवरात्रि का तो और भी। सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव का अभिषेक करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं।

आज ओम नम:शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र करें जाप, जानिए इसके फायदे

Mahamrityunjaya Mantra: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना करने के लिए सबसे शुभ और कल्याणकारी महीना माना गया हैं। इस पूरे माह में शिव की उपासना और मंत्रोचार करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती हैं। सावन के महीने में ओम नम:शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के बहुत से फायदे होते हैं।

महामृत्युंजय मंत्र

“ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”

महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव की स्तुति, साधना, जप ,तप और उन्हें प्रसन्न करने के अलावा गंभीर बीमारियों से निजात पाने, अकाल मृत्यु के डर से मुक्ति पाने में बहुत ही कारगर मंत्र माना जाता हैं। बीमारी, दुर्घटना, मांगलिक दोष, कालसर्प दोष, भूत-प्रेत दोष, अनिष्ट ग्रहों के प्रभावों से दूर करने और आयु बढ़ाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र जप करने का विधान हैं। हिंदू धर्म में वर्णित सभी मंत्रों में इस मंत्र का विशेष स्थान होता हैं।

ऐसी मान्यता हैं इस मंत्र के जाप करने से व्यक्ति मृत्यु के करीब पहुंचकर भी मृत्यु पर विजय प्राप्त कर सकता हैं। महामृत्युंजय मंत्र में खासतौर पर भगवान शिव की स्तुति की जाती हैं। महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला विशेष मंत्र हैं। ये मंत्र ऋग्वेद और यजुर्वेद में भगवान शिव की स्तुति में लिखा हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिव्य मंत्र को सबसे पहले ऋषि मार्कंडेय ने जाप किया था।

बचपन के खेल: कई गुण देते हैं पारम्परिक खेल, बच्चों की जीवनशैली में इन्हें शामिल करें

Sawan सोमवार शुभ मुहूर्त

पहला सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ मुहूर्त आज यानी 25 जुलाई को सुबह 5 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 26 जुलाई को दोपहर 01 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा दूसरा शुभ योग, अमृत सिद्धि योग का निर्माण 25 जुलाई को सुबह से शुरू हो जाएगा। वहीं आज के दिन ही तीसरा शुभ योग धु्व्र योग 24 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 01 मिनट से शुरू हो चुका हैं जो 25 जुलाई की दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इन शुभ योग को ध्यान में रखते हुए सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक किया जा सकता हैं।

आज सावन का दूसरा सोमवार हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन सोमवार पर भगवान शिव की कुछ सबसे प्रिय चीजें चढ़ाना न भूलें। दूध, दही, घी, सफेद आंक का फूल, गंगाजल, मदार के फूल, बेलपत्र,चंदन, शहद और शक्कर।

  • शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से आरोग्यता का वरदान प्राप्त होता हैं।
  • भगवान शिव का दही से अभिषेक करने से जीवन में सुख, शांति और ठहराव आता हैं।
  • घी से अभिषेक करने पर व्यक्ति का आत्म विश्वास और वंश में वृद्धि होती हैं।
  • सफेद पुष्प अर्पित करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *