सिनी शेट्टी ने जीता Miss India 2022 का खिताब

Sini Shetty becomes Miss India 2022

मुंबई: कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने Miss India 2022 का ताज अपने नाम कर लिया हैं। बीती रात हुए फेमिना मिस इंडिया 2022 के इस इवेंट में कई सेलेब्स ने शिरकत की। मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022) बनी सिनी शेट्टी ने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर ताज को अपने नाम किया। बीती रात से ही सिनी शेट्टी के चर्चे होना शुरू हो गए थे। हर कोई सिनी बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहा हैं। ऐसे में लोग गूगल पर लगातार उनसे जुड़ी चीजें जैसे हाइट, उम्र वगैराह सर्च कर रहें हैं। इस आर्टिकल में देखें कि आखिर कौन हैं सिनी शेट्टी और उनसे जुड़ी जानकारी।

खूबसूरती मोह लेगी आपका मन:

सिनी के सोशल मीडियो को देख कर इस बात का अंदाजा आपको हो जाएगा की वह बेहद खूबसूरत हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर यूं तो काफी कम पोस्ट हैं लेकिन जो भी हो उन्हें देख कर ये कहा जा सकता हैं कि उनके बाल और स्किन दोनों ही काफी खूबसूरत हैं।

Sini Shetty

क्या हैं उम्र और एजुकेशन?

सिनी फिलहाल 21 साल की हैं। कर्नाटक की रहने वाली सिनी ने मुंबई से अपनी पढ़ाई को पूरा किया हैं। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ड्रिग्री हासिल की हैं। फिलहाल वह सीएफए यानी चार्टेड फाइनेंशल एनालिस्ट कोर्स कर रही हैं।

डांसिंग में हासिल की हैं महारत:

सिनी के सोशल मीडिया अकाउंट को देख कर आपको पता चलेगा की उन्हें डांसिंग का कितना शौक हैं। सिनी प्रोफेशनल भरतवाट्यम डांसर हैं। 4 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र तक सिनी शेट्टी ने भरतनाट्यम डांस में अरेंजत्रम पूरा कर लिया था।

किए हैं कई एड्स:

पढ़ाई लिखाई में होशियार सिमी मल्टी टैलेंटड हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल शरू किया था। वह कई बड़े एडवरटाइजमेंट में नजर आ चुकी हैं।

फैमिली ने किया स्पोर्ट:

कामयाबी पाने के लिए सपोर्ट की काफी जरूरत होती हैं। खासकर बात जब परिवार के सपोर्ट की हो। सिनी के परिवार ने भी उनको सपोर्ट किया। उनके करीबी परिवार ने अकादमिक और रचनात्मक चीजों में हमेशा उनका साथ दिया। सिनी अपनी खूबसूरती से कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। उनका फैशन हमेशा ऑनपाइंट रहता हैं। उनके कुछ खास लुक को आप इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/Cfj0habP6fs/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *