अब आने वाले समय भारत का ही है: Vladimir Putin

अब आने वाले समय भारत का ही है: Vladimir Putin

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने भारत के लोगों की सराहना की। उन्होंने भारतीयों की बहुमुखी प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भारत अप्रत्याशित सफलता हासिल करेगा। व्लादिमीर पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करेगा। राष्ट्रपति पुतिन ने रूस एकता दिवस के मौक पर कहा कि भारत अपने विकास के मालमे में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करेगा, इसमें कोई शक नहीं है। करीब डेढ़ अरब लोग वाले देश में अब वह क्षमता है।…
Read More
British विदेश सचिव आज से अपनी आधिकारिक भारत यात्रा पर

British विदेश सचिव आज से अपनी आधिकारिक भारत यात्रा पर

नई दिल्ली: ब्रीटैन British विदेश सचिव जेम्स क्लीवरली भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने और राजनयिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करने के लिए आज से भारत की यात्रा करेंगे, ब्रिटिश विदेश सचिव आज अपनी यात्रा के पहले दिन मुंबई पहुंच रहे हैं। दो दिनों तक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे ब्रिटिश विदेश सचिव ब्रिटिश विदेश सचिव सबसे पहले उन लोगों को श्रद्धांजलि देने जाएंगे जिन्होंने साल 2008 में मुंबई के ताज पैलेस होटल में 26/11 के आतंकी हमलों में अपनी जान गंवाई थी। शनिवार को क्लीवरली दिल्ली में रहेंगे, जहां वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की…
Read More
रक्षा सचिव ने DefExpo 2022 के अवसर पर बांग्लादेश और कजाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की

रक्षा सचिव ने DefExpo 2022 के अवसर पर बांग्लादेश और कजाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की

नई दिल्ली: रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार ने 19 अक्टूबर को गुजरात के गांधीनगर में 12वें DefExpo 2022 के मौके पर बांग्लादेश और कजाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। उन्होंने बांग्लादेश के सशस्त्र बल प्रभाग, बांग्लादेश के प्रधान अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल वाकर-उज़-ज़मान के नेतृत्व में एक बांग्लादेश प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच चल रहे प्रमुख द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मुद्दों की समीक्षा की और रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर बातचीत की। https://twitter.com/drajaykumar_ias/status/1582666843684499456 AQI: दिल्ली की हवा होने लगी खराब, पटाखों और पराली से और बिगड़ेंगे हालात! बाद में रक्षा सचिव ने कजाकिस्तान के…
Read More
मंदिरों का जीर्णोद्धार: Azadi  के अमृतकाल में देश को ‘गुलामी की मानसिकता से मुक्ति’ का आह्वान

मंदिरों का जीर्णोद्धार: Azadi के अमृतकाल में देश को ‘गुलामी की मानसिकता से मुक्ति’ का आह्वान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 'महाकाल लोक' देश को समर्पित कर दिया। करीब 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से 'श्री महाकाल लोक' क्षेत्र का विकास किया गया है। एक नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के दौरान दिए गए उनके भाषण के कुछ अंश पर- आजादी (Azadi) के अमृतकाल में भारत ने ‘गुलामी की मानसिकता से मुक्ति’ और अपनी ‘विरासत पर गर्व’ जैसे पंचप्राण का आह्वान किया है। इसीलिए, आज अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण पूरी गति से हो रहा है। काशी में विश्वनाथ धाम, भारत की सांस्कृतिक राजधानी…
Read More
देश में Tourism को बढ़ावा देने के लिए महामंथन, GDP में है इसका अहम योगदान

देश में Tourism को बढ़ावा देने के लिए महामंथन, GDP में है इसका अहम योगदान

नई दिल्ली: पर्यटन (Tourism) विश्व का सबसे बड़ा क्षेत्र है। यही वजह है कि पर्यटन क्षेत्र किसी भी देश की आर्थिक संवृद्धि और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही भारत में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय टूरिज्म कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। यह रविवार 18 सितंबर से शुरू हो चुका है। इस सम्मेलन में खास बात यह रहेगी कि इस दौरान टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर प्रमुख रूप से चर्चा की जाएगी जिसमें टूरिज्म क्षेत्र के इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ नेशनल टूरिज्म पॉलिसी पर बात की…
Read More
नामीबिया से भारत चीतों को लाने की खास तैयारी..

नामीबिया से भारत चीतों को लाने की खास तैयारी..

नई दिल्ली: 17 सितंबर को भारत में चीता (Cheetah) लाने की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता छोड़ने के समय मौजूद रहेंगे। नामीबिया की राजधानी विंडहोक से 16 सितंबर को एक चार्टर्ड हवाई जहाज से 08 चीतों को भारत लाया जा रहा हैं। इनमें 03 नर चीते और 05 मादा चीते हैं। चीतों को भारत लाने वाले विशेष विमान की तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें चीतों की खूबसूरत पेंटिंग की गई हैं। विमान कंपनी ने इस फ्लाइट को विशेष फ्लैग नंबर 118 दिया हैं। कंपनी दुनिया में पहली बार…
Read More
एशिया कप में टीम India ने PAK को 5 विकेट से धोया

एशिया कप में टीम India ने PAK को 5 विकेट से धोया

दुबई: 10 महीने पहले 24 अक्टूबर, 2021 को वर्ल्ड कप के इतिहास में Team India पहली बार PAK से हारी थी। रविवार की रात भारत ने उस हार का हिसाब चुकता कर दिया हैं। एशिया कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने 05 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाक टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 05 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। हार्दिक पंड्या भारत की जीत के हीरो साबित हुए। उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए…
Read More
Allu Arjun की न्यूयॉर्क की सड़कों में जयजय कार, इंडिया डे परेड में हुई ग्रैंड एंट्री

Allu Arjun की न्यूयॉर्क की सड़कों में जयजय कार, इंडिया डे परेड में हुई ग्रैंड एंट्री

न्यूयॉर्क: साउथ सपुरस्टार Allu Arjun न्यूयॉर्क में India Day parade में शामिल हुए। इस साउथ स्टार का स्टारटम न्यूयॉर्क सड़कों पर तब देखते ही बना जब उन्होंने इस परेड इवेंट में ग्रैंड एंट्री की। बता दें अल्लू अर्जुन को न्यूयॉर्क में एनुअल इंडियन डे परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में देश को रिप्रेजेंट करने के लिए इंवाइट किया गया था। https://twitter.com/ani_digital/status/1561637489160228864 न्यूयॉर्क में अल्लू अर्जुन ग्रैंड मार्शल की उपाधि से सम्मानित विदेश में देश की शान में आयोजित इस इवेंट में अल्लू अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ परेड में शामिल हुए। यहां एक्टर को ग्रैंड मार्शल की उपाधि…
Read More
38 साल पुराना दर्द एक बार फिर हुआ ताजा, जब शहीद Lance Naik Chandrashekhar का पार्थिव शरीर घर पहुंचा

38 साल पुराना दर्द एक बार फिर हुआ ताजा, जब शहीद Lance Naik Chandrashekhar का पार्थिव शरीर घर पहुंचा

हल्द्वानी/नई दिल्ली: शहीद लांस नायक चंद्रशेखर (Lance Naik Chandrashekhar) का पार्थिव शरीर हल्द्वानी पहुंच चुका है। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां लोगों को सैलाब उमड़ पड़ा है। शहीद Chandrashekhar का पार्थिव शरीर मंगलवार को घर नहीं पहुंच सका था। स्थानीय लोगों ने शहीद को सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए पूरी गली को ही तिरंगामय कर दिया। अंतिम विदाई देने के लिए फूलों से सजी गाड़ी भी तैयार की गई है। जब पता चला कि पार्थिव शरीर मंगलवार को नहीं लाया जा सका तो मायूसी छा गई थी। शहीद लांस नायक चंद्रशेखर हरबोला का पार्थिव शरीर देशभक्ति के…
Read More
76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से PM Modi ने कही ये 10 बड़ी बातें

76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से PM Modi ने कही ये 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने लाल किले की प्राचीर से राज्यों के बीच ‘सहकारी प्रतिस्पर्धी संघवाद’ को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया। पीएम मोदी ने कहा कि सहकारी संघवाद हमारे लोकतंत्र की नींव है। इसके साथ ही हमें सहकारी प्रतिस्पर्धी संघवाद की भी जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘हमें प्रगति पर प्रतिस्पर्धा की जरूरत है। अगर एक राज्य ने प्रगति सुनिश्चित करने के लिए काम किया है, तो दूसरे को बेहतर करना चाहिए।’ पीएम मोदी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए ऐसी ही 10 प्रमुख…
Read More