महंत नरेंद्र गिरि को गंगाजल से स्नान के बाद भू समाधि, अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धांलु

Mahant Narendra Giri

प्रयागराज: महंत नरेंद्र गिरि को भू समाधि दे दी गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी लाया गया। फूलों से सजे वाहन पर पार्थिव शरीर रखकर अंतिम यात्रा शहर के मार्गों से से होकर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पहुंची। वहां स्नान कराने के बाद बांध स्थित लेटे हनुमान मंदिर फिर वापस श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी ले जाया गया। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महंत के पार्थिव शरीर को भू समाधि दी गई।

महंत गिरि के पार्थिव शरीर को संगम तट पर गंगाजल से स्नान कराया गया। पात्रों में गंगाजल भर कर उनके पार्थिव शरीर को स्नान कराया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार का पाठ भी किया गया। महंत नरेंद्र गिरि की अंतिम यात्रा श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी अल्लापुर के लिए रवाना हो गई।  

संगम तट पर लगा श्रद्धालुओं का जमावड़ा

महंत नरेंद्र गिरि का पार्थिव शरीर फूलों से सजे वाहन में प्रयागराज शहर की सड़कों पर घूमते हुए संगम तट पहुंचा। संगम तट पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन जल से पार्थिव शरीर को स्नान कराया जाएगा। इस अवसर पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं की संगम तट पर जमावड़ा देखने को मिला। यूपी पुलिस ने भी सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए हुए थे।

अंतिम यात्रा में यूपी के उप मुख्यमंत्री भी हुए शामिल

महंत नरेंद्र गिरि को पोस्टमार्टम के बाद स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के मोर्चुरी से फूलों से सजे-धजे वाहन पर पूरे सम्मान के साथ रखा गया। यहां से पार्थिव शरीर को अल्लापुर स्थित श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी ले जाया गया। वहां से संगम ले जाया गया जहां रास्ते में और ज्यादा भीड़ उमड़ने लगी। अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व साध्वी निरंजन भी प्रयागराज पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *