UP Election: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 125 में 50 महिला उम्मीदवार, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट

Congress UP

Congress First list of UP candidate: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 125 उम्मीदवार हैं, जिसमें 50 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया हैं। प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवारों में महिलाओं के साथ-साथ कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री और समाज सेवी भी शामिल हैं। बड़े नामों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद तो टिकट मिला हैं। इसके अलावा NRC-CAA के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को उम्मीदवार बनाया गया हैं। इसके अलावा पूनम पांडे को टिकट मिला हैं, वह आशा वर्कर हैं।

प्रियंका ने दिया उम्मीदवारों का इंट्रोडक्शन:

कांग्रेस की लिस्ट जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया हैं कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें। उन्होंने लिखा, ‘उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी!’

Congress UP

बताया गया कि सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया हैं। वहीं आशा बहनों में से एक पूनम पांडेय को भी उम्मीदवार बनाया गया। वहीं आशा बहनों में से एक पूनम पांडेय को भी उम्मीदवार बनाया गया। प्रियंका ने कहा कि कोरोना में बहुत काम करने के बावजूद आशा बहनों को पीटा गया था। सदफ के बारे में कहा गया कि सीएए-एनआरसी के समय संघर्ष करने की वजह से सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया था।

Congress UP

यूपी में कुल 403 सीटें हैं जहां सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। नतीजे 10 मार्च को बाकी राज्य (पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा) के साथ आएंगे।

Congress UP
Congress UP

इसे भी पढ़े: अयोध्या से योगी और सिराथू से केशव का नाम तय: BJP के 160 नामों पर आज लगेगी मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *