नई दिल्ली: एक महिला के कान में सांप फंस गया हैं और निकलने का नाम ही नहीं ले रहा। इस घटना का एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर Viral हो रहा हैं। वीडियो में डॉक्टर को मरीज के कान से साँप को निकालने प्रयास करते देखा जा सकता हैं। हाथ में दस्ताने पहने हुए डॉक्टर कुछ टूल्स की मदद से सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा हैं लेकिन नाकाम रहता हैं।
वीडियो में दिख रहा हैं कि डॉक्टर सांप को बाहर निकालने की कई कोशिशें करता हैं। इसके लिए वह करीब-करीब हर एक तकनीक को अपनाता हैं। लेकिन, साँप हैं कि महिला के कान से बाहर आने का नाम ही नहीं ले रहा। डर इस बात को लेकर भी हैं कि कहीं साँप पूरी तरह कान के अंदर न चला जाए। अभी तक साफ नहीं हो पाया हैं कि यह घटना कब की और किस जगह की हैं।
87,000 से अधिक बार देखा गया वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा हैं। वीडियो को 87,000 से अधिक बार देखा जा चुका हैं। हालांकि, वीडियो से यह साफ नहीं होता हैं कि सांप महिला के कान से बाहर निकलता हैं या फिर नहीं। चंदन सिंह नाम के फेसबुक यूजर ने वीडियो पोस्ट किया हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘सांप कान के अंदर चला गया हैं।’
पूरा वीडियो शेयर करने की मांग

इस पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं। कुछ लोगों ने फेसबुक यूजर से पूरा वीडियो शेयर करने की मांग की हैं। साथ ही लोगों ने इस बात पर हैरानी जताई हैं कि आखिर सांप कान के अंदर कैसे चला गया। कुछ यूजर्स को तो इस पर विश्वास ही नहीं हो रहा हैं। लोग इसे फर्जी वीडियो भी बता रहे हैं। इनका कहना हैं कि लाइक्स पाने के लिए वीडियो को पोस्ट किया गया हैं।