रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स: रूस की ब्रिटेन को धमकी- अगर यूक्रेन को हम पर हमले के लिए उकसाया तो तुम्हें भी माकूल जवाब देंगे

Russia war

कीव/मॉस्को: रूस-यूक्रेन Russia जंग war को दो महीने से ज्यादा वक्त गुजर चुका हैं। अब यूक्रेनी आर्मी ने पलटवार करते हुए रूसी सरहद पर हमले शुरू कर दिए। ब्रिटेन के मंत्री जेम्स हेप्पी ने यूक्रेन की इस कार्रवाई का समर्थन किया, जिससे बौखला कर रूस ने धमकी दी हैं कि अगर ब्रिटेन ने यूक्रेन को रूस पर हमले के लिए उकसाया तो उसे भी माकूल जवाब दिया जाएगा।

दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया हैं कि रूस ने यूक्रेन पर हमले के लिए पहले विश्व युद्ध के हथियारों का इस्तेमाल किया हैं। यूक्रेन के बुचा-इरविन के इलाकों पर रूसी कब्जे के दौरान मारे गए दर्जनों नागरिकों के शवों के पोस्टमार्टम में यह सामने आ रहा हैं। यह ऐसे हथियार हैं, जिन्हें डॉक्टर भी शरीर से आसानी से निकाल नहीं पा रहे हैं।

War के बड़े अपडेट्स:

पुतिन ने मास्को में संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात कर मारियुपोल और बूचा में नरसंहार से इनकार किया।

कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने यूक्रेन को आठ बख्तरबंद वाहन देने की बात कही हैं।

यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री का कहना हैं कि यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस का मिसाइल भंडार आधा रह गया हैं।

रूबल में पैमेंट से इनकार करने पर रूस ने पोलैंड और बुल्गारिया को भेजी जाने वाली नेचुरल गैस में कटौती की हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना हैं कि 1986 के बाद पहली बार किसी देश पर इतना बड़ा परमाणु खतरा पैदा नहीं हुआ हैं।

1986 के बाद पहली बार इतना बड़ा परमाणु संकट:

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने 26 अप्रैल को चेर्नोबिल पावर प्लांट में 1986 में हुए परमाणु हादसा की बरसी पर मीडिया से बात की। जेलेंस्की ने कहा कि 1986 के बाद पहली बार किसी देश पर इतना बड़ा परमाणु सुरक्षा संकट पैदा हुआ हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति का इशारा रूस के संभावित परमाणु हमले की तरफ था।

Russia war

UN चीफ ने की पुतिन से मॉस्को में मुलाकात:

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को रूस की राजधानी मॉस्कों में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं शांतिदूत बनकर आया हूं। मेरी कोशिश हैं कि लोगों की जान बचाई जा सके। गुटेरेस ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की।

बेल्जियम बंदरगाह पर धूल खा रहीं हजारों कैडिलक और फरारी कारें:

रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से यूरोपीय देशों ने 50 हजार यूरो से ज्यादा के लग्जरी सामान के रूस को निर्यात पर रोक लगा दी हैं। इससे कैडिलक, फरारी, मर्सिडीज व लेक्सस सहित 8000 से अधिक कारें महीने भर से बेल्जियम के जेब्रुज बंदरगाह पर धूल खा रही हैं। जेब्रुज बंदरगाह यूरोप का सबसे बड़ा वाहन ट्रांसपोर्ट बंदरगाह हैं, जहां से सालाना 2 करोड़ से ज्यादा कारें परिवहन की जाती हैं।

Russia war

पोलैंड को मिलने वाली नेचुरल गैस में कटौती:

पोलैंड ने रूस को एनर्जी बिल का भुगतान रूबल में करने से इनकार कर दिया हैं। जिससे बौखला कर रूस ने पोलैंड दी जाने वाली नेचुरल गैस में कटौती करने की बात कही हैं। पोलैंड की सरकारी एनर्जी कंपनी PGNiG का कहना हैं कि उसकी कुल नेचुरल गैस का 45% हिस्सा रूस से आता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *