WFI: पहलवानों का धरना हुआ खत्म, जांच समिति बनाएगा खेल मंत्रालय

Wrestlers strike ends at one o'clock in the night

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती फेडरेशन (WFI) के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का 03 दिन से जारी धरना देर रात 01 बजे खत्म हो गया। ये फैसला खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पहलवानों के बीच 07 घंटे चली मीटिंग के बाद लिया गया। अनुराग ठाकुर ने बताया एक जांच समिति का गठन किया जाएगा। यह 04 हफ्ते में अपनी रिपोर्ट देगी। इसके सदस्यों की घोषणा शनिवार को होगी।

खेल मंत्री ने बताया कि जांच पूरी होने तक बृजभूषण सिंह फेडरेशन का काम नहीं देखेंगे। यह समिति ही WFI के कामकाज पर नजर रखेगी। बृजभूषण ने जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया हैं। उधर, पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, ‘केंद्रीय खेल मंत्री ने हमारी मांगों को सुना और उचित जांच का आश्वासन दिया। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। हमें उम्मीद हैं कि निष्पक्ष जांच होगी, इसलिए हम धरना खत्म कर रहे हैं।’

नेशनल चैंपियनशिप छोड़कर लौटे 200 पहलवान

इस विवाद का असर यूपी के गोंडा में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप पर भी पड़ा हैं। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गए दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कई खिलाड़ी शुक्रवार को लौट गए। इनमें शामिल दिल्ली के रेसलर प्रदीप मीणा ने बताया कि अब तक 200 से ज्यादा रेसलर लौट चुके हैं। इन लोगों ने चैंपियनशिप में खेलने से इनकार कर दिया।

अब समझ लीजिए पूरा मामला क्या हैं

Sports Minister's meeting with wrestlers again today

18 जनवरी को विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक समेत करीब 30 पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ धरने पर बैठ गए। बाद में इस प्रदर्शन में 200 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हो गए। उन्होंने WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कुछ कोच पर ओलिंपिक विजेता खिलाड़ियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। पहलवानों ने WFI अध्यक्ष से इस्तीफा देने की मांग की।

रेसलर विनेश फोगाट ने कहा कि हमारे आरोप सच्चे हैं। हमें मजबूर न किया जाए सबसे सामने आने के लिए। हम अपने सम्मान के लिए लड़ रहे हैं। हम पूरे देश को यह नहीं बताना चाहते कि देश की बेटियों के साथ क्या हुआ हैं। जिस दिन सारी लड़कियां मीडिया को बताएंगी कि हमारे साथ क्या हुआ, वो कुश्ती का दुर्भाग्य होगा।

अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम इन लड़कियों के साथ FIR कराएंगे। WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को जेल भिजवाएंगे। वहीं, बजरंग पुनिया ने कहा कि हमारे साथ विद प्रूफ 6-7 लड़कियां हैं, जिनका अध्यक्ष ने शोषण किया हैं।

WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खेल मंत्री की पहलवानों से आज फिर मीटिंग

दिव्या काकरान ने किया बृजभूषण का समर्थन

मुजफ्फरनगर के गांव पुरबालियान निवासी अर्जुन अवॉर्डी पहलवान दिव्या काकरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के पक्ष में उतर आई हैं। उन्होंने एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि वह 10 साल से खेल रही हैं। आज तक उन्होंने किसी का अहित होते नहीं देखा। दिव्या काकरान ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह बेबुनियाद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *