सर्दी ने फिर ढाया सितम: दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 19 साल का रिकॉर्ड, हिमाचल में भारी बर्फबारी, पंजाब-हरियाणा में बारिश के साथ चलीं तेज हवाएं

snowfall Winter

नई दिल्ली: बारिश ने दिल्ली में गुरुवार को ठंड बढ़ा दी। इसके साथ ही दिल्ली में ठंड ने 19 साल का रिकार्ड तोड़ दिया हैं। मौसम विभाग के मुताबिक साल 2003 के बाद इस साल फरवरी महीने में इतनी ज्यादा सर्दी Winter पड़ रही हैं। हिमाचल में भी बर्फबारी snowfall जारी हैं। शिमला, कुल्लू-मनाली, लाहौल-स्पीति समेत कई इलाकों में आज भी भारी बर्फबारी होगी।

पंजाब-हरियाणा में भी बारिश के साथ सर्द हवाएं चलीं, जिसके कारण दोनों राज्यों में तापमान में गिरावट आई। बिहार के लगभग 26 जिलों में बारिश होने के कारण यहां ठंड बढ़ गई हैं। वहीं, मध्यप्रदेश के भोपाल में भी पारा लुढ़कने से सर्दी बढ़ गई। यहां अगले चार दिन तक ठंड में इजाफा होने का अनुमान हैं। राजस्थान के जयपुर, चुरू, बीकानेर, अजमेर, जैसलमेर में भी शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई।

दिल्ली में फरवरी महीने में रिकॉर्ड ठंड:

snowfall Winter

दिल्ली में मौसम के बदलते मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि 3 फरवरी 2022 को अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 22.4 दर्ज किया गया था। हवाएं चलने से हाड़ कंपा देने वाली ठंड और महसूस की जा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 71 साल में ऐसा चौथी बार हुआ हैं जब फरवरी महीने में इतनी ठंड पड़ रही हैं।

मध्यप्रदेश में आज से फिर ठंड:

snowfall Winter

देश के उत्तरी हिस्से में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ने लगा हैं। भोपाल में गुरुवार दोपहर तेज ठंडी हवा चली। इससे दो घंटे में ही पारा में 4.5 डिग्री गिर गया। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के मुताबिक शुक्रवार से भोपाल सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में ठंड बढ़ने की संभावना हैं। अगले 3 दिन रात के तापमान में तीन या 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना हैं। 7 जनवरी तक तापमान में गिरावट का ट्रेंड बरकरार रह सकता हैं। इस दौरान बादल भी छा सकते हैं। 8 जनवरी के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने का अनुमान हैं।

पंजाब-हरियाणा में बारिश के साथ चलीं तेज हवाएं:

पंजाब में बुधवार से रुक-रुककर हो रही बारिश से कंपकंपाती ठंड रही। पंजाब में 5 फरवरी को बसंत पंचमी तक बादल सक्रिय रहेंगे और बूंदाबांदी के भी आसार हैं। वहीं हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार को अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। 24 घंटे में औसतन 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 3 फरवरी को होने वाली सामान्य बारिश 0.2 मिमी. के मुकाबले 1202% अधिक हैं।

कसौली में सीजन का पहला हिमपात, शिमला में आज भी बर्फबारी के आसार:

snowfall Winter

हिमाचल में गुरुवार को शिमला, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी के कई क्षेत्र बर्फ की जद में आ गए हैं। कसौली की ऊंची पहाड़ियों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। शिमला में 26 दिन में सीजन का तीसरा भारी हिमपात हुआ हैं। शुक्रवार को भी राजधानी में बर्फ गिरने के आसार हैं। हिमाचल में 3 हाईवे व 442 सड़कें बंद हैं। अटल टनल मार्ग से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी हैं। पहले ये मार्ग सिर्फ फोर बाई फोर व इमरजेंसी वाहनों के लिए बहाल किया था।

snowfall Winter

वेसटर्न डिस्टर्बेंस के चलते जयपुर सहित कई जगह बरसात:

snowfall Winter

राजस्थान में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। इससे कई जगह हल्की बारिश हुई। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से राज्य में जयपुर सहित कई जगह दिनभर शीतलहर के हालात रहे और दिन का पारा 9 डिग्री तक लुढ़क गया। चुरू में दिन का पारा 9, अजमेर में 7, बीकानेर में 8, जैसलमेर में 8 डिग्री गिरा। वहीं रात के तापमान में 7 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, फिर भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली।

मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम शुष्क रहेगा। एक दो दिन उत्तरी भागों में हल्का कोहरा छाया रह सकता हैं। इसके साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़े: ठंड के मौसम में वर्कआउट करते वक़्त ध्यान रखें ये बातें

बिहार के कई जिलों में दो दिन बारिश के आसार:

snowfall Winter

बिहार की राजधानी पटना और आसपास के इलाके में गुरुवार की रात 20 किमी की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने लगी। इससे ठंड में और इजाफा हो गया। पटना और आसपास में 8 से 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

पटना के अलावा प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में गुरुवार की देर रात बारिश होने से ठंड में इजाफा हो गया। 5 को भी पटना समेत कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना हैं। न्यूनतम पारा में 2 से 5 डिग्री तक की वृद्धि से कई स्थानों में कोल्ड डे जैसे हालात बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *