नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में 12,514 नए COVID-19 मामले और 251 मौत दर्ज किये गए हैं, सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये सूचित किया। इनमें से केरल में 7,167 नए मामले सामने आए और 167 मौतें हुईं। मंत्रालय द्वारा जारी किए गए COVID-19 अपडेट के अनुसार, भारत का सक्रिय केसलोड 1,58,817 है, जो 248 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम हैं और वर्तमान में 0.46 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।
पिछले 24 घंटों में 12,718 ठीक होने की सूचना के साथ, सवस्थ होने वालों की कुल संख्या 3,36,68,560 हो गई। अभी रिकवरी रेट 98.20 फीसदी है। भारत में मरने वालों की संख्या 4,58,437 है। कोविड मरीज़ो की रोज़ाना की दर अब 1.42 प्रतिशत है, जो पिछले 28 दिनों से 2 प्रतिशत से भी कम है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.17 प्रतिशत है। यह पिछले 38 दिनों से 2 फीसदी से नीचे बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें: Taslima Nasreen का आरोप- उनका फेसबुक अकाउंट 7 दिनों के लिए कर दिया गया है बैन
आबादी में वायरस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए अब तक 60.92 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। इस बीच, चल रहे राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण अभियान अब तक 06.31 करोड़ की संख्या को पार कर गया है । अब तक कुल 1,06,31,24,205 टीके की खुराक दी जा चुकी है। देश में टीकाकरण अभियान इस साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था। मंत्रालय के अनुसार, भारत सरकार (मुफ्त चैनल) के माध्यम से और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 112 करोड़ (1,12,93,57,545) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा, 13 करोड़ से अधिक (13,45,61,536) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।