पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 18,987 नए मामले आए सामने

COVID-19

नई दिल्ली: भारत ने पिछले 24 घंटों में 18,987 कोविड-19 (COVID-19) के नए मामले दर्ज किये गए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। पिछले 24 घंटों में 19,808 कोविड के मरीज़ो के ठीक होने के साथ ही अब देश में कोविड के मरीज़ो की ठीक होने की संख्या अब 3,33,62,709 हो गई है। वर्तमान में भारत में COVID-19 के 2,06,586 सक्रिय मामले हैं।

इस बीच, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने गुरुवार को जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में कुल 13,01,083 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही 13 अक्टूबर तक जांचे गए कुल नमूनों की संख्या 58,76,64,525 हो गई है। चल रहे COVID-19 टीकाकरण अभियान में अब तक 96.82 करोड़ लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *