15 साल में पंजाब में सबसे कम 69.67% वोटिंग: मुक्तसर और मालेरकोटला में 78% से ज्यादा, मोहाली में सबसे कम मतदान

voter Punjab

चंडीगढ़: पंजाब Punjab में 117 विधानसभा सीटों के लिए हुए 69.65% मतदान voter हुआ। पिछली बार पंजाब में 77% मतदान हुआ था। उस लिहाज से इस बार मतदान में 7% कमी आई हैं। पिछले 15 वर्षों में यह सबसे कम मतदान हैं। जिस वजह से चुनावी हार-जीत को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही हैं। पंजाब में हुई वोटिंग की मतगणना अब 10 मार्च को होगी।

सबसे ज्यादा मतदान मुक्तसर में हुआ। यहां 78.47% वोटरों ने मतदान किया। दूसरे नंबर पर मालेरकोटला रहा, जहां 78.14% वोटरों ने मतदान किया। सबसे कम 62.41% मतदान मोहाली में हुआ हैं।

Punjab में जिलावार मतदान:

मुक्तसर: 78.47%
मालेरकोटला : 78.14%
मानसा : 77.21%
बठिंडा : 76.11%
फाजिल्का : 76.59%
फरीदकोट : 75.86%
फिरोजपुर : 75.66%
फतेहगढ़ साहिब : 75.43%
संगरूर : 75.27%
बरनाला : 73.75%
अमृतसर : 63.25%
गुरदासपुर : 70.62%
होशियारपुर : 66.93%
जालंधर : 64.29%
कपूरथला : 67.87%
लुधियाना : 65.68%
मोगा : 67.43%
पठानकोट : 70.86%
पटियाला : 71%
रोपड़ : 70.48%
मोहाली : 62.41%
नवांशहर : 70.74%
तरनतारन : 66.83%

दिग्गजों की सीटों पर मतदान:

पंजाब में सबसे हॉट सीट अमृतसर ईस्ट थी। यहां पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू और अकाली दिग्गज बिक्रम मजीठिया के बीच मुकाबला हुआ। यहां 59% मतदान हुआ। CM चरणजीत चन्नी के चुनाव क्षेत्र चमकौर साहिब में 70% और भदौड़ में 78.89% मतदान हुआ। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की सीट पटियाला में 62.10% मतदान हुआ। आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान की सीट धूरी पर 72% मतदान हुआ। अकाली दल-बसपा गठबंधन के सीएम चेहरा सुखबीर बादल की सीट जलालाबाद में 77% मतदान हुआ। वहीं 5 बार सीएम रह चुके दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल की लंबी सीट पर 80.10% मतदान हुआ।

सब कर रहे जीत के दावे:

खास बात यह हैं कि भले ही पंजाब में वोटिंग का कोई बड़ा ट्रेंड नजर नहीं आ रहा लेकिन सब जीत के दावे कर रहे हैं। सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि लोगों ने उनकी सरकार के 111 दिन के कामकाज पर मुहर लगाई हैं। आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने पंजाब में बदलाव के लिए वोट किया हैं। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तो क्लीन स्वीप का दावा करते हुए 80 से ज्यादा सीटें जीतने की बात कह रहे हैं। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह का भी कहना हैं कि पंजाब में उनके और भाजपा गठबंधन की स्थिति मजबूत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *