अब क्रेडिट कार्ड से भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, लोगों की बढ़ेगी सुविधा

नई दिल्ली: आने वाले दिनों में क्रेडिट कार्ड को भी UPI से लिंक किया जा सकेगा। इससे ट्रांजैक्शन करना ज्यादा आसान हो जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने बुधवार को इसका ऐलान किया। इसकी शुरुआत रुपे (Rupay) क्रेडिट कार्ड से होगी। अभी UPI यूजर्स को केवल डेबिट कार्ड और सेविंग/करंट अकाउंट ऐड कर ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती हैं। क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने के लिए NPCI को इससे जुड़े निर्देश जारी किए जाएंगे।

UPI और रुपे कार्ड के अलावा अन्य विकल्पों से किए हर एक ट्रांजैक्शन पर, व्यापारियों को ट्रांजैक्शन अमाउंट का एक निश्चित परसेंट पे करना होता हैं। इसे बाद में बैंक्स और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच डिवाइड किया जाता हैं। 1 जनवरी, 2020 को UPI और RuPay से किए ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को शून्य किया था। यानी ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाता हैं। इसी कारण पूरे देश में व्यापारियों ने UPI को अपनाया।

क्रेडिट कार्ड से UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा या नहीं यह स्पष्ट नहीं:

RBI के इस नए ऐलान के बाद अभी यह साफ नहीं हैं कि क्रेडिट कार्ड लिंक कर किए UPI ट्रांजैक्शन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) कैसे लागू होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी की स्थिति में क्रेडिट कार्ड से किए ट्रांजैक्शन पर सबसे ज्यादा MDR लगता हैं। ये 2% – 3% के करीब हैं। ऐसे में इस पर स्पष्टता की जरूरत होगी कि क्या UPI से जुड़े क्रेडिट कार्ड के जरिए किए ट्रांजैक्शन पर बैंकों को MDR छोड़ना होगा।

upi

एक महीने में पहली बार ट्रांजैक्शन वैल्यू 10 लाख करोड़ रुपए पार:

पिछले 2 सालों में UPI अडॉप्टेशन में काफी ज्यादा इजाफा हुआ हैं। शक्तिकांत दास ने अपने बयान में कहा कि UPI के पास फिलहाल 26 करोड़ यूनीक यूजर्स और 5 करोड़ मर्चेंट उसके प्लेटफॉर्म पर हैं। मई 2022 में, UPI के माध्यम से 10.40 लाख करोड़ रुपए के 594.63 करोड़ ट्रांजैक्शन को प्रोसेस किया गया, जो अप्रैल में 558 करोड़ था। एक महीने में पहली बार ट्रांजैक्शन वैल्यू 10 लाख करोड़ रुपए को पार पहुंची।

UPI, रुपे, भारत बिल पे की अंब्रेला बॉडी NPCI हैं। ये अगले 2-3 सालों में हर दिन एक अरब डॉलर के UPI ट्रांजैक्शन के टारगेट को लेकर चल रही हैं। NPCI के दो प्रमुख टास्क हैं- फीचर फोन पर UPI को सक्षम करना और स्मार्टफोन के लिए ऑफलाइन मोड में। फीचर फोन के लिए UPI 123 Pay का टेस्ट किया जा रहा हैं, जबकि UPI लाइट ऑफलाइन मोड में कैसे काम करेगा इसका एक सर्कुलर जारी किया हैं।

यहां हम आपको गूगल पे (G-pay) से UPI का इस्तेमाल करके क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने का तरीका बता रहे हैं, तो चलिए जानते हैं।

आपको सबसे पहले कार्ड को UPI ऐप में जोड़ना होगा। गूगल पे वेबसाइट के मुताबिक, यूजर्स ऐप से बैंकों के डेबिट, क्रेडिट कार्ड जोड़ सकता हैं, बशर्ते वे वीजा और मास्टरकार्ड पेमेंट गेटवे पर ऑपरेट होता हो।

गूगल पे पर क्रेडिट, डेबिट कार्ड ऐड करने की प्रोसेस:

स्टेप 1: ऐप ओपन करें और अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें।

स्टेप 2: पेमेंट मेथल पर क्लिक करें। ऐप आपको मौजूदा बैंक अकाउंट दिखाएगा जो ऐप पर जोड़े गए हैं। गूगल पे पर अपना कार्ड जोड़ने के लिए ‘क्रेडिट या डेबिट कार्ड जोड़ें’ पर क्लिक करें।

स्टेप 3: आपको अपना कार्ड नंबर, लास्ट डेट, CVV और कार्ड होल्डर का नाम और बिलिंग एड्रेस एड करना होगा।

स्टेप 4: आपको इश्यूअर के टर्म एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करना होगा। स्टोर और मर्चेंट में पेमेंट शुरू करने के लिए ‘एक्टिवेट’ पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आपको अपना कार्ड वैरिफाई करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा। एक बार जब आप अपना कार्ड वैरिफाई कर लेगें, तो आप इसका इस्तेमाल ट्रांसजैक्शन के पेमेंट के लिए कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े: RBI मॉनेटरी पॉलिसी: रेपो रेट 0.50% बढ़ाकर 4.90% की, 20 साल के लिए 10 लाख के लोन पर करीब 300 रुपए की EMI बढ़ेगी

आप गूगल पे के जरिए क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कहां कर सकते हैं?

NFC इनेबल पेमेंट टर्मिनलों पर टैप करें और पेमेंट।

ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्चेंट पर भारत QR कोड बेस्ड पेमेंट।

मिंत्रा, डुंजो, यात्रा, मैजिक पिन, ईजी माय ट्रिप, ऐप्स पर ऑनलाइन पेमेंट।

गूगल पे पर पेमेंट करने की प्रोसेस को आप पेटीएम, फोन पे या अमेजन पे जैसे प्लेटफॉर्म पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *