पंजाब के CM भगवंत मान को दिल्ली के अपोलो अस्पताल से मिली छुट्टी, इस वजह से होना पड़ा था एडमिट

Bhagwant Mann

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे। आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी तो मिल गई लेकिन सोशल मीडिया पर चारों तरफ से दिल्ली की केजरीवाल सरकार के काम पर ही लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। सूत्रों के मुताबिक भगवंत मान को पेट में दर्द की शिकायत थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

मालूम हो कि भगवंत मान ने अस्पताल में एडमिट होने से पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर गठित समिति में राज्य को प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने के लिए बुधवार को केद्र सरकार को टारगेट किया था। मान ने ट्वीट में लिखा किसानों से किए गए वादे के विपरीत, एमएसपी समिति में पंजाब को प्रतिनिधित्व नहीं देने के केंद्र के निर्णय की निंदा करता हूं। पंजाब के किसान पहले ही फसल चक्र और कर्ज में फंसे हुए हैं। MSP हमारा कानूनी अधिकार है। केंद्र को एमएसपी समिति में पंजाब का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना चाहिए।

7 जुलाई को हुई थी दूसरी शादी

Bhagwant Mann

गौरतलब है कि मान ने इसी महीने 07 जुलाई को डॉ. गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की और इसी साल पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया था। पार्टी पंजाब में भगवंत मान के नाम पर ही चुनाव लड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *