केंद्रीय गृह मंत्री पदक- 2022: 151 पुलिसकर्मियों को मिले पदक, जांच में उत्कृष्टता के लिए सम्मान

Union Home Minister's Medal - 2022: 151 policemen get medals, honor for excellence in investigation

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री पदक के लिए चुने गए पुलिसकर्मियों की लिस्ट जारी कर दी है। वर्ष 2022 के लिए ‘जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक (Union Home Minister’s Medal)’ 151 पुलिस कर्मियों (सूची संलग्न) को प्रदान किया गया है। वर्ष 2022 के लिए प्रदान किए गए इस सम्मान में 28 महिलाएं भी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने पुलिस सेवा में पेशेवर रुख तथा उत्कृष्टता को बढावा देने एवं ऐसे सुरक्षा बलों को जिन्होंने तनावपूर्ण स्थितियों तथा दुर्गम क्षेत्रों में अच्छा काम किया है, को सम्मानित करने के लिए पदक आरंभ किए हैं।

28 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री पदक 2022 के लिए घोषित पुलिस कर्मियों की सूची में 28 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में सीबीआई के 15, महाराष्ट्र पुलिस के 11, मध्य प्रदेश पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के 10-10, केरल पुलिस, राजस्थान पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस के आठ-आठ कर्मचारी और शेष अन्य राज्यों के हैं।

असाधारण साहस का परिचय देने वाले को मेडल

अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच में ऐसी उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से 2018 में इस पदक का गठन किया गया था। इसके तहत किसी भी अपराध की जांच में उच्च मानकों को स्थापित करके पेशेवर रवैये को बढ़ाने, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा व काम से असाधारण साहस का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को यह मेडल दिया जा रहा है। इस पदक का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करना है। 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच पुलिस पदक शुरू किए थे। इसमें विशेष संचालन पदक, पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, असाधारण कुशलता पदक, उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक और जांच में उत्कृष्टता पदक शामिल हैं।

साल 2021 में 152 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मानित

बता दें कि, वर्ष 2021 के लिए 152 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया था। इन पुलिस कर्मियों को “अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए गृहमंत्री का पदक” प्रदान किया गया था। इस पदकों को प्राप्त करने वालों में से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के 15 पुलिसकर्मी, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के 11-11 पुलिसकर्मी, उत्तर प्रदेश के 10 पुलिसकर्मी, केरल और राजस्थान के नौ-नौ पुलिसकर्मी, तमिलनाडु के आठ पुलिसकर्मी, बिहार के 7 पुलिसकर्मी और छह-छह, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली पुलिस के लोग शामिल थे। शेष पुलिसकर्मी अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से थे। पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों में से 28 महिला पुलिसकर्मी शामिल थीं।

Bangladesh के रक्षा सचिव ने चौथी भारत-बांग्लादेश वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता की

देखें पदक पाने वाले 151 पुलिस कर्मियों की लिस्ट

केंद्रीय गृह मंत्री पदक 2022 के लिए जारी 151 पुलिस कर्मियों की सूची सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। यह पुरस्कार राज्य पुलिस बल एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों तथा सशस्त्र बलों में वर्तमान पुरस्कार योजनाओं में वृद्धि करेंगे एवं सुदृढ़ बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *