मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) 7वें आसमान पर हैं। आखिर बेटी आयरा खान ने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग सगाई जो कर ली है। दोनों की इंगेजमेंट पार्टी शुक्रवार की शाम में हुईं। इस दौरान के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए थे। आयरा खान ऑफ शोल्डर रेड गाउन में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, नूपुर शिखरे ने ब्लैक टक्सीडो सूट पहन हुआ था। बता दें कि कुछ महीने पहले ही नूपुर शिखरे ने आयरा खान को शादी के लिए प्रपोज किया था। इस दौरान के भी कई फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे।
बेटी की सगाई पर जमकर नाचे
अब आमिर खान का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बेटी आयरा की सगाई में वह अपने ही गाने ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा’ पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। पार्टी में शामिल हुए गेस्ट नीचे हैं और आमिर खान फ्लोर पर खड़े इस गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इनके साथ एक शख्स और है उन्हें पकड़कर वह डांस कर रहे हैं।
व्हाइट आउटफिट में आमिर ने बिखेरा जलवा
व्हाइट शिमरी पठानी कुर्ता-पायजामा में आखिर खान बेहद ही डैशिंग लग रहे हैं। व्हाइट बीयर्ड उनके लुक में चार चांद लगा रही है। बेटी आयरा की सगाई की खुशी आमिर खान के चेहरे पर साफ झलक रही है। जब आमिर खान ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा’ पर डांस कर रहे थे तो बेटी आयरा ही उनकी चीयरलीडर थीं। हाथ में ड्रिंक का गिलास लिए, आयरा हूटिंग करती नजर आईं। इंटरनेट पर छाए आमिर खान के इस डांस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
एक मीडिया इंटरव्यू में आयरा खान और नूपुर शिखरे के करीबी ने बताया था कि दोनों ही बच्चे एक-दूसरे को काफी समय से पसंद करते हैं। रिश्ते को नाम देने का दोनों ने फैसला लिया। कुछ ही हफ्तों पहले इन्होंने सगाई करने का निर्णय लिया था। एक प्राइवेट सेरेमनी ऑर्गेनाइज हुई, जहां दोनों ने सगाई की। इसमें परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
कैसे हुई लव स्टोरी की शुरुआत
आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिखरे पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के रिलेशन की शुरुआत साल 2020 में हुई। दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला लिया। लॉकडाउन के दौरान दोनों साथ ही में रहे। नूपुर, आमिर खान के ट्रेनर रहे हैं। सितंबर के महीने में नूपुर शिखरे फॉरेन कंट्री एक एथलेटिक इवेंट में गए थे, जहां उन्होंने आयरा को शादी के लिए प्रपोज किया था। अब दोनों ने शुक्रवार के दिन सगाई कर ली। बहुत जल्द दोनों शादी भी करेंगे।