मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia-Ranbir) के घर रविवार को किलकारियां गूंज उठीं। आलिया ने बेटी को जन्म दिया हैं। पूरा परिवार जश्न मना रहा हैं। आलिया सुबह मुंबई के रिलायंस अस्पताल पहुंची थीं जहां उनकी डिलीवरी हुई। नीतू कपूर के अलावा सोनी राजदान अस्पताल में मौजूद रहीं। शाम को वह अस्पताल से घर लौटीं। उनके घर के बाहर पपराजी थे जिनसे नीतू कपूर ने बातचीत की और बताया कि आलिया की तबीयत कैसी हैं। नीतू कपूर ने कहा वह बेहद खुश हैं।
आलिया का इंस्टा पोस्ट
आलिया भट्ट ने कल ही एक इंस्टा पोस्ट शेयर किया हैं। इस पोस्ट में शेर-शेरनी और कब का कार्टन हैं, जिसे फैन्स द लॉयन किंग से भी कनेक्ट कर रहे हैं। तस्वीर के साथ फोटो में लिखा हैं- और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर। हमारा बेबी आ चुका हैं, और ये बच्ची एक दम जादुई हैं। हम प्यार से भरे हैं, खुशनसीब हैं और पैरेंट्स बन गए हैं। आलिया और रणबीर की ओर से ढेर सारा प्यार।’
दादी बनने के बाद नीतू कपूर का रिएक्शन
नीतू कपूर घर के बाहर कार से उतरीं। पपराजी ने उनसे पूछा कि वह दादी बन गई हैं तो इस पर क्या कहेंगी? नीतू ने कहा, ‘हमेशा तुम यही पूछते हो मैं क्या बोलना चाहूंगी? मैं बहुत खुश हूं।‘ उनसे आगे पूछा गया कि बेबी किस पर गई हैं आलिया या रणबीर। तो वह कहती हैं, ‘अभी वह छोटी हैं ना। पता नहीं अब। क्यूट हैं।‘ नीतू कपूर ने बताया कि आलिया की तबीयत एकदम फर्स्ट क्लास हैं। वह ठीक हैं।
पैप्स से मिलीं नीतू कपूर
नीतू कपूर जिस तरह पपराजी से बात कर रही थीं फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि जया बच्चन को उनसे सीखना चाहिए। एक यूजर लिखते हैं, ‘इन्हें देखिए और एक जया बच्चन हैं।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘वह रिपोर्टर्स को इतने प्यार से जवाब दे रही हैं। वह उन्हें जानती हैं और हाल चाल पूछ रही हैं।‘ एक ने कमेंट किया, ‘कोई एटीट्यूड नहीं कोई ओवरएक्टिंग नहीं, नीतू मैम बेस्ट हैं।‘